नई दिल्ली: 21 जून 2026 को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने असोला-भाटी स्थित नीली झील के तट पर सैकड़ों नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने ताड़ासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन और त्रिकोणासन कर स्वस्थ जीवन का मंत्र दिया।
दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ सांसद रामबीर सिंह बिधूड़ी, कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा और विधायक करतार सिंह तंवर सहित कई वरिष्ठ नेता और सरकारी अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ योग कर दिल्लीवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
योगा फॉर हेल्दी एजिंग पर जोर इस वर्ष योग दिवस की थीम योगा फॉर हेल्दी एजिंग (स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग) रखी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए कहा कि योग केवल फिटनेस का साधन नहीं है, बल्कि यह एक तनाव-मुक्त और संतुलित जीवनशैली का आधार है। नियमित योग से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक आंदोलन दिल्ली सीएमओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत के प्राचीन ज्ञान ने आज वैश्विक स्तर पर करोड़ों लोगों को एक सूत्र में पिरोया है। योग अब सीमाओं के पार जाकर एक स्वस्थ विश्व निर्माण का माध्यम बन चुका है।
दुनिया भर में योग की गूंज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज भारत सहित वैश्विक स्तर पर लगभग 2,500 स्थानों पर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जहां देश का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, वहीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से लेकर शंघाई तक पूरी दुनिया योग के रंग में रंगी नजर आई।
विशेषज्ञों का मानना है कि स्वस्थ उम्र की यह थीम युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों को भी शारीरिक रूप से सक्षम और मानसिक रूप से ऊर्जावान बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगी।
*On the International Day of Yoga, Chief Minister Smt. Rekha Gupta joined hundreds of citizens and yoga enthusiasts at Neeli Jheel in Asola-Bhatti for a collective Yoga session.
— CMO Delhi (@CMODelhi) June 21, 2026
This year’s theme, “Yoga for Healthy Ageing”, underscores the importance of a healthy, active and… pic.twitter.com/DTysIUgxcg
हिंद महासागर की नई सुरक्षा कवच: नौसेना को मिले 3 घातक युद्धपोत, PM मोदी ने देश को समर्पित किए
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 : समय रैना ने आलिया भट्ट को किया रोस्ट , कान्स विवाद पर कसा तंज
क्या इंदिरा गांधी की एक उड़ान ने बचाई लुप्तप्राय ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की जान?
India’s Got Latent : स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने आलिया भट्ट को किया सरेआम रोस्ट, फिल्म और कान्स पर कसा तंज
हिमाचल की वादियों में दंगल : पर्यटकों के बीच हुई हाथापाई का वीडियो वायरल
योग केवल एक आसन नहीं, बल्कि मानवीय एकता का आधार: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले PM मोदी
गुरुग्राम रोडरेज: BBA छात्रों की सड़क पर गुंडागर्दी , मामूली बात पर कार तोड़कर युवक को किया लहूलुहान
अमेरिका का बड़ा कदम: डेलावेयर में आधिकारिक तौर पर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
अमेरिका के डेलावेयर राज्य का बड़ा सम्मान: 21 जून 2026 होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
म्यूनिख और लंदन में रेल हादसों का तांडव: दो देशों में टक्कर, दो लोगों की गई जान