नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन रविवार सुबह एक बेहद अलग और दिलचस्प मोड़ ले लिया। अपनी मांगों को लेकर डटे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने विरोध के बीच क्रिकेट खेलकर सबको चौंका दिया।
धरने के बीच लगे चौके-छक्के आमतौर पर नारेबाजी और भाषणों से गूंजने वाले जंतर-मंतर पर रविवार सुबह खेल का मैदान नजर आया। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके अपने समर्थकों के साथ लकड़ी के डंडे को बल्ला बनाकर खेलते दिखे। इस अनोखे अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
क्यों खेला गया क्रिकेट? लगातार दो दिनों से धूप, भूख और प्यास की परवाह किए बिना डटे समर्थकों के लिए यह तनाव कम करने का एक तरीका था। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह केवल एक खेल नहीं, बल्कि अपने मनोबल को बनाए रखने और सरकार को यह संदेश देने का जरिया है कि वे लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं।
रातभर डटे रहे कॉकरोच शनिवार शाम 5 बजे प्रदर्शन की अनुमति समाप्त होने के बावजूद, CJP समर्थक वहां से नहीं हटे। उनका दृढ़ संकल्प था कि जब तक जवाबदेही तय नहीं होती, वे जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे। रात खुले आसमान के नीचे बिताने के बाद सुबह की शुरुआत उन्होंने क्रिकेट के साथ की, जिसे सोशल मीडिया पर Gen Z प्रोटेस्ट का नाम दिया जा रहा है।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग नीट पेपर लीक मुद्दे पर सीजेपी का रुख आक्रामक है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। मंच पर लगे बैनरों के जरिए छात्रों के हक की बात उठाई जा रही है और उन छात्रों को श्रद्धांजलि दी जा रही है जिन्होंने इस पूरी व्यवस्थागत विफलता के कारण अपनों को खोया है।
अभिजीत दिपके की नई अपील अभिजीत दिपके ने अब इस आंदोलन को और व्यापक बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने न केवल छात्रों और अभिभावकों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है, बल्कि किसानों से भी जुड़ने का आग्रह किया है। उनका स्पष्ट संदेश है कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं और यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता।
कॉकरोचों ने जंतर-मंतर को बनाया खेल का मैदान! सुबह-सुबह क्रिकेट खिलते नजर आए अभिजीत#cockroachjantaparty #cockroach #AbhijeetDeepke #OIReels #OnindiaHindi pic.twitter.com/nVSHXb0ku4
— Oneindia Hindi (@oneindiaHindi) June 21, 2026
मौसम का महा-अलर्ट : दिल्ली-यूपी से बिहार तक 20 राज्यों में आंधी-तूफान का खतरा, अगले 15 घंटे बेहद अहम
चाहे धर्म कोई भी हो, हमारा DNA योग वाला है : योग दिवस से पहले बाबा रामदेव का बड़ा बयान
अबू धाबी की उलझन के बाद नागपुर में नीट परीक्षा: छात्र ने दी परीक्षा, पिता ने NTA के दावों पर तोड़ी चुप्पी
क्लीन-शेव होकर घर लौटा बेटा, पिता का ऐसा रिएक्शन देख इंटरनेट हुआ हैरान
किशनगंज का मान: खगड़ा के सम्राट घोष बने BPSC में राजस्व पदाधिकारी, बिना कोचिंग हासिल की कामयाबी
मोहर्रम 2026: सुपौल में बिना लाइसेंस जुलूस पर पाबंदी, डीजे भी रहेगा बैन
जो रूट का ऐतिहासिक धमाका: टेस्ट क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने
सहरसा एयरपोर्ट का रास्ता साफ: 35 करोड़ की लागत से 15 महीने में बदलेगी कोसी की तस्वीर
NEET UG 2026: परीक्षा केंद्र के बाहर न रह जाएं! ड्रेस कोड को लेकर NTA की सख्त गाइडलाइंस, जानिए क्या पहनें और क्या नहीं
शशि थरूर की तारीफ पर कांग्रेस में घमासान: बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा