महाराष्ट्र की राजनीति में जारी घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा बयान देकर सियासी हलचल मचा दी है। कोल्हापुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने दो टूक शब्दों में कहा कि अब शिवसेना में कोई गुट नहीं बचा है।
अब सिर्फ एक ही शिवसेना अमित शाह के अनुसार, पहले हमें एकनाथ शिंदे के कारण इसे शिवसेना शिंदे गुट कहना पड़ता था, लेकिन अब यह दौर खत्म हो गया है। अब कोई गुट-वुट नहीं है। आज सिर्फ एक शिवसेना है और उसके अध्यक्ष एकनाथ शिंदे हैं।
शाह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) में बड़ी टूट की अटकलें तेज हैं।
यूबीटी में बढ़ता संकट और ऑपरेशन टाइगर उद्धव ठाकरे की पार्टी में ऑपरेशन टाइगर के तहत बड़ी बगावत की चर्चा है। पार्टी के भीतर मचे इस घमासान का असर दिल्ली में भी देखने को मिला।
हाल ही में बुलाई गई संसदीय बैठक में पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों में से केवल 3 ही शामिल हुए। 6 सांसदों की अनुपस्थिति ने पार्टी में दो-फाड़ की खबरों पर मुहर लगा दी है।
सांसदों को अंतिम चेतावनी पार्टी से बगावत के संकेत मिलने के बाद, शिवसेना (यूबीटी) ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य सचेतक अनिल देसाई ने अनुपस्थित रहे 6 सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इन सांसदों को 24 घंटे का समय दिया गया है। पार्टी ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो दलबदल विरोधी कानून (10वीं अनुसूची) के तहत उनकी सदस्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर जोर कोल्हापुर यात्रा के दौरान गृह मंत्री ने अंबाबाई महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन भी किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकास भी, विरासत भी के विजन के तहत महाराष्ट्र में सभी ज्योतिर्लिंगों और शक्तिपीठों का पुनर्विकास किया जा रहा है।
शाह ने दावा किया कि महाराष्ट्र की डबल इंजन सरकार राज्य में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नेतृत्व कर रही है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
कोल्हापुर (महाराष्ट्र) के पावन शक्तिपीठ श्री अंबाबाई महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां महालक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे।
— Amit Shah (@AmitShah) June 20, 2026
कोल्हापूर (महाराष्ट्र) येथील पावन शक्तीपीठ श्री अंबाबाई महालक्ष्मी मंदिरात दर्शन आणि पूजा करण्याचे भाग्य लाभले. माता… pic.twitter.com/9vcytn6SHH
क्या टीम इंडिया जाएगी बांग्लादेश? BCCI ने सरकार के पाले में डाली गेंद
उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का बड़ा हमला, बोले- 2029 की तैयारी में अमित शाह
बुर्का और पर्दा प्रथा पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान, बोले- पाबंदियों को सहज मान लेना चिंताजनक
IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा का कहर, अफगानिस्तान को 219 रनों का लक्ष्य
अब अंगूठा लगते ही खुलेगी अपराधियों की पूरी कुंडली: गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया अभियान ऐप
पूर्णिया में टूटा दास नदी का सुरक्षा बांध: टापू बना भागताहिर गांव, हजारों लोगों का संपर्क टूटा
12 साल से एक ही जगह पर खड़े हैं शिव भक्त: पैरों की हालत देख दंग रह गए लोग, वायरल हुआ तपस्या का वीडियो
NEET री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक: नागपुर के छात्र को थमाया अबू धाबी का सेंटर
मधेपुरा सदर अस्पताल में CS का औचक छापा: व्यवस्था देख भड़के सिविल सर्जन, दिए कड़े निर्देश
स्कूल के पास बिजली का टाइम बम : झाड़ियों में छिपा ट्रांसफॉर्मर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा