कुर्साकांटा (अररिया): जिला मुख्यालय से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह बाइक चोरी के बाद शराब तस्करी के काम में इस्तेमाल की जा रही थी। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब भी जब्त की है।
गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई कुर्साकांटा थानाध्यक्ष रोहित कुमार को सूचना मिली थी कि एक तस्कर चोरी की बाइक पर शराब की खेप लेकर तकिया (वार्ड संख्या-07) की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी।
पुलिस को देख फरार हुआ तस्कर तकिया गांव के पास पुलिस टीम को देखते ही तस्कर घबरा गया। पकड़े जाने के डर से उसने बाइक और उस पर लदी शराब को एक ग्रामीण के घर के पास छोड़ दिया और तंग गलियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लावारिस हालत में बाइक (BR 38 AC 3734) और शराब को अपने कब्जे में ले लिया है।
सीसीटीवी में कैद हुई थी चोरी पुलिस की जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल बैरगाछी थाना क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर निवासी मोहम्मद शबीब की है। बाइक को कुछ दिन पहले जिला मुख्यालय के एडीबी चौक स्थित पीएनबी बैंक परिसर से चोरी किया गया था। चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी, जिसके आधार पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज थी।
जल्द मालिक को सौंपी जाएगी बाइक थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि नगर थाने से तालमेल बिठाकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होते ही बरामद मोटरसाइकिल उसके असली मालिक मोहम्मद शबीब को सौंप दी जाएगी। वहीं, फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
*पटना: जेपी गोलंबर रोड पर चौकीदार और दफादारों का प्रदर्शन शुरू. प्रदर्शन के कारण हुआ सड़क जाम.#Patna #BiharNews #Protest #TrafficJam #prabhatkhabar pic.twitter.com/in4vaMxIC1
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 18, 2026
खामेनेई का संदेश: 111 दिनों के युद्ध और राष्ट्रवाद की नई मिसाल
क्या टीम इंडिया जाएगी बांग्लादेश? BCCI ने सरकार के पाले में डाली गेंद
पूर्णिया में योग का महाकुंभ: 21 जून को हजारों लोग करेंगे एक साथ योगाभ्यास
हिंदू बहुसंख्यक नहीं, जाट भी हिंदू नहीं : मौलाना सज्जाद नोमानी के विवादित बयान से मचा बवाल
20 जून: भारतीय क्रिकेट का वह जादुई दिन, जिसने दिए तीन महान कप्तान और 100 टेस्ट वाले दिग्गज
क्या फाइनल में फिर उलझेंगे वैभव सूर्यवंशी? श्रीलंकाई कप्तान ने तोड़ी चुप्पी
चेन्नई में प्रसिद्ध कृष्णा का कहर: अफगान टॉप ऑर्डर हुआ ढेर, रोहित ने पकड़े शानदार कैच
ट्रंप का नया उड़ता महल : कतर के तोहफे से लैस एयरफोर्स वन है व्हाइट हाउस से भी ज्यादा आलीशान
नीट यूजी री-एग्जाम: 21 जून को कड़े पहरे में परीक्षा, NTA ने जारी की सख्त गाइडलाइंस
रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के लिए खुशखबरी: 23 जून को गुरुग्राम में लगेगा लोक कल्याण मेला, मिलेगा आसान लोन