कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति फिर से गरमा गई है। शुक्रवार देर रात कोलकाता एयरपोर्ट उस समय सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया, जब टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के लैंड होने से पहले ही भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। एयरपोर्ट के वीआईपी गेट के बाहर हुए इस हिंसक हंगामे ने आम यात्रियों में दहशत पैदा कर दी।
दिल्ली से लौट रहे थे अभिषेक बनर्जी अभिषेक बनर्जी दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने टीएमसी के 20 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। अभिषेक के लौटने की खबर मिलते ही एयरपोर्ट के बाहर टीएमसी समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। टीएमसी नेताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंडे और हथियारों के साथ वहां पहुंचकर हमला करने की कोशिश की।
पुलिस ने संभाला मोर्चा दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस देखते ही देखते हाथापाई और हिंसक झड़प में बदल गई। एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिस ने लाठियां भांजकर और घेरा बनाकर दोनों गुटों को अलग किया। भारी सुरक्षा के बीच अभिषेक बनर्जी को सुरक्षित एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया, लेकिन उनके जाने के बाद भी देर रात तक इलाके में तनाव बना रहा।
बीजेपी का गंभीर आरोप इस पूरे बवाल पर भाजपा विधायक अरिजीत बख्शी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे दमदम एयरपोर्ट के इतिहास का काला दिन बताया। बख्शी ने आरोप लगाया कि टीएमसी के 60-70 अपराधियों ने करीब 25 मिनट तक एयरपोर्ट परिसर में तांडव मचाया।
केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा पर सवाल भाजपा विधायक ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि जिस समय टीएमसी कार्यकर्ता हंगामा कर रहे थे, ठीक उसी वक्त केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार भी एयरपोर्ट से गुजर रहे थे। बख्शी का दावा है कि इस असुरक्षित माहौल के कारण केंद्रीय मंत्री को भी भारी असुविधा और सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ा। फिलहाल, इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
*#WATCH | Kolkata | A supporter of Abhishek Banerjee says, We have come here to receive Abhishek Banerjee, when a person from BJP came here, followed by some boys with eggs in their hands. We requested them not to initiate this culture, they said we taught them this... They… https://t.co/Rz210OpMPj pic.twitter.com/co0EPDNJKf
— ANI (@ANI) June 19, 2026
फीफा वर्ल्ड कप: मेसी के रेड कार्ड विवाद पर मचा बवाल, अल्जीरिया ने फीफा से की शिकायत
कोलकाता एयरपोर्ट बना अखाड़ा: अभिषेक बनर्जी के पहुंचने से ठीक पहले TMC-BJP कार्यकर्ताओं में खूनी संघर्ष
झारखंड: क्या टूटने की कगार पर है INDIA गठबंधन? JMM ने दी बड़ी सफाई
गलगलिया बना बिहार का रेन कैपिटल , 110 मिमी बारिश से मानसून ने दिखाई ताकत
नीट पेपर लीक: जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच से गूंजेगा विरोध, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
गंभीर ने मुझे देशद्रोही और फिक्सर कहा - श्रीसंत का मैदान पर हुई उस गर्मागर्म बहस पर बड़ा खुलासा
नीरज चोपड़ा की दमदार वापसी: दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान के साथ CWG 2026 के लिए किया क्वालीफाई
लंदन के पास भीषण ट्रेन एक्सीडेंट: आमने-सामने टकराईं दो ट्रेनें, 1 की मौत और 40 से ज्यादा घायल
नीट री-एग्जाम का अजीबोगरीब मामला: नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी में सेंटर!
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: CCTV बंद कर उड़ाए गए नोट, SIT की जांच में कई बड़े चेहरों पर शिकंजा