अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर (DNI) के पद से विदा होते ही तुलसी गबार्ड ने एक बड़ा धमाका किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन ऐसे दस्तावेज और ईमेल सार्वजनिक किए हैं, जो कोविड-19 की उत्पत्ति और अमेरिका की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
अमेरिकी टैक्सपेयर्स का पैसा और वुहान लैब जारी दस्तावेजों के मुताबिक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज (NIAID) के तत्कालीन प्रमुख डॉ. एंथनी फॉसी पर आरोप है कि उन्होंने वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (WIV) में चमगादड़ों पर हो रहे खतरनाक गेन-ऑफ-फंक्शन रिसर्च के लिए अमेरिकी जनता के करोड़ों डॉलर की फंडिंग की। आरोप है कि यही शोध बाद में लैब लीक का कारण बना।
तथ्यों को छिपाने की साजिश? गबार्ड ने दावा किया है कि डॉ. फॉसी ने अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर लैब-लीक थ्योरी को दबाने का प्रयास किया। दस्तावेज बताते हैं कि फॉसी ने अपनी पसंद के वैज्ञानिकों की राय को खुफिया एजेंसियों के निष्कर्षों के रूप में पेश किया ताकि यह साबित किया जा सके कि वायरस प्राकृतिक है।
कांग्रेस में झूठ बोलने का गंभीर आरोप दस्तावेजों में यह भी खुलासा हुआ है कि डॉ. फॉसी की साल 2024 में कांग्रेस के सामने दी गई गवाही और वास्तविक कम्युनिकेशन में भारी अंतर है। तब फॉसी ने खुफिया एजेंसियों के साथ किसी भी प्रकार के समन्वय से इनकार किया था, जबकि नए सबूत इसके उलट संकेत देते हैं।
व्हिसलब्लोअर्स का डरावना खुलासा गबार्ड द्वारा साझा की गई जानकारी में व्हिसलब्लोअर्स ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, जिन एनालिस्ट्स ने लैब-लीक थ्योरी का समर्थन किया, उन्हें करियर बर्बाद करने की धमकियां दी गईं। एक कर्मचारी को शिकायत करने के बाद नौकरी से निकाल दिया गया। यह डर का माहौल यह बताने के लिए काफी है कि सच्चाई को दबाने के लिए किस हद तक दबाव बनाया गया।
क्या अब होगी जवाबदेही तय? तुलसी गबार्ड ने साफ कहा है कि करोड़ों जिंदगियों को प्रभावित करने वाली इस महामारी की सच्चाई दुनिया के सामने आनी चाहिए। उन्होंने इन सभी मामलों को आगे की जांच के लिए इंटेलिजेंस कम्युनिटी के इंस्पेक्टर जनरल के पास भेज दिया है। गबार्ड का आरोप है कि कुछ अधिकारियों ने अपने निजी हितों को बचाने के लिए पूरी दुनिया को अंधेरे में रखा।
Today, on my final day as Director of National Intelligence, I’m releasing never-before-seen communications and documents exposing how Dr. Fauci provided millions in US taxpayer dollars to fund dangerous gain-of-function research at the Wuhan lab, worked with politicized elements… pic.twitter.com/ZMdliW4zyS
— DNI Tulsi Gabbard (@DNIGabbard) June 19, 2026
मेरे मरने के बाद भी रिलीज होगी फिल्म , काला हिरण विवाद में प्रोड्यूसर को मिली पाकिस्तान से धमकी
दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी: मऊ से नई एक्सप्रेस ट्रेन का सफर आज से शुरू, जानें रूट और टाइमिंग
रील के चक्कर में मौत से खेल: चलती ट्रेन के दरवाजे पर लटककर स्टंट कर रहा युवक, वीडियो देख भड़के लोग
मुंबई की भीषण गर्मी: 33 डिग्री में चैन की नींद के लिए समुद्र तट ही सहारा
मॉस्को में काली बारिश का खौफ: ड्रोन हमले के बाद आसमान से बरस रहा काला तेल
तपती गर्मी में मसीहा बनकर आए बुजुर्ग, निस्वार्थ सेवा का वीडियो जीत लेगा आपका दिल
मोहब्बत की दुकान से वंचितों की आवाज तक: राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन, दिल्ली में जश्न का माहौल
कतर से लौटा दिशा : 110 दिनों के सन्नाटे के बाद भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बड़ा बूस्ट
ढाई लाख की शर्त हारे CEO नितिन कामत, फिर भी जमकर मना रहे जश्न: जानिए क्या है पूरा मामला
तेज प्रताप यादव पर FIR: अनुष्का यादव के भाई ने लगाए गंभीर आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का जिक्र