फुटबॉल के मैदान पर जोश, शोर और नाच-गाने तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन DR Congo के मिशेल न्कुका म्बोलाडिंगा का अंदाज सबसे जुदा है। उन्हें दुनिया लुमुम्बा वेआ (Lumumba Vea) के नाम से जानती है, जो अपनी टीम का समर्थन एक स्टैच्यू बनकर करते हैं।
इतिहास गवाह बना, पर सुपर फैन रहा दूर बुधवार का दिन DR Congo के लिए ऐतिहासिक रहा। 52 साल बाद वर्ल्ड कप में वापसी कर रही इस टीम ने दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल को 1-1 की बराबरी पर रोककर सनसनी फैला दी। इस ऐतिहासिक मैच में टीम का पहला गोल भी हुआ, लेकिन स्टैंड्स में एक चेहरा गायब था। म्बोलाडिंगा इस खास लम्हे के गवाह नहीं बन सके।
क्यों नहीं देख पाए ऐतिहासिक मैच? दुनियाभर में स्टैच्यू फैन के नाम से मशहूर म्बोलाडिंगा इस समय अपने देश में इबोला (Ebola) प्रकोप के कारण 21 दिनों के अनिवार्य क्वारंटाइन से गुजर रहे हैं। इसी कारण वह ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में मौजूद नहीं रह पाए, जिसकी कमी उनके प्रशंसकों को खली।
मूर्ति की तरह क्यों खड़े रहते हैं लुमुम्बा वेआ ? मिशेल का यह अंदाज कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। वह शानदार सूट-बूट और विंटेज चश्मा पहनकर मैच देखने आते हैं और पूरे 90 से 120 मिनट तक बिना हिले-डुले मूर्ति की तरह स्थिर खड़े रहते हैं। यह उनके देश के पहले प्रधानमंत्री और महान नायक पैट्रिस लुमुम्बा को दी जाने वाली एक अनोखी श्रद्धांजलि है। उनका स्टाइल और हाथ का पोस्चर किन्शासा स्थित लुमुम्बा स्मारक की याद दिलाता है।
अगले मैच में वापसी की उम्मीद पुर्तगाल के खिलाफ ऐतिहासिक ड्रॉ के बाद DR Congo ने वर्ल्ड कप इतिहास का अपना पहला अंक जुटा लिया है। प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि म्बोलाडिंगा का क्वारंटाइन जल्द समाप्त होने वाला है। उम्मीद है कि 23 जून को कोलंबिया के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले में यह स्टैच्यू फैन फिर से अपने उसी जादुई अंदाज में स्टेडियम में नजर आएंगे।
🇨🇩🗽 DR Congo superfan Lumumba Vea joins team for World Cup with president’s approval
— MR AIRTIME (@Aubrey_Senyolo) June 12, 2026
Michel Kuka Mboladinga, also called Lumumba Vea , is a famous DR Congo fan. He stays very still for 90 minutes to honor independence hero Patrice Lumumba. The DR Congo players asked him to… pic.twitter.com/QXsnE3r8qE
ITR-3 फॉर्म हुआ जारी: बिजनेस और प्रोफेशन से जुड़ी आय वालों के लिए बड़ी अपडेट, जानें क्या है नया
प्रिय मित्र नरेंद्र : मैक्रों ने हिंदी में बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल, अगले साल भारत आने का किया वादा
पेरिस में पीएम मोदी ने खोली नए भारत की सच्चाई, बोले- यह मेरी वजह से नहीं, बल्कि...
स्टुअर्ट ब्रॉड की ऑल-टाइम टेस्ट इलेवन : सचिन की छुट्टी, कोहली को मिली जगह
श्रद्धा कपूर बनीं विठाबाई , ईथा का टीजर देख दंग रह गए फैंस: प्रेग्नेंट अवस्था में स्टेज पर दिखाया दम
जालना स्कूल में सर तन से जुदा गाने पर तलवारें लहराते नन्हे हाथ: प्रिंसिपल समेत 3 पर FIR
वे बाबर के समर्थक हैं : अखिलेश यादव पर योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला
एक पल की बेवकूफी और काल का साया: तेज रफ्तार बाइक का रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्सीडेंट, देखें वीडियो
वायरल वीडियो: ट्रेन के इंजन से बोरी में डीजल भरते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, मची खलबली
हॉर्मुज से आई राहत की लहर: ईरान-अमेरिका डील के बाद तेल कीमतों में बड़ी गिरावट