केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शिवसेना (UBT) में मची उथल-पुथल और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। अठावले ने स्पष्ट कहा कि आज उद्धव ठाकरे के लिए अपने ही सांसदों और विधायकों को संभालना नामुमकिन सा हो गया है, जिसकी जड़ें 2019 की उनकी एक बड़ी राजनीतिक भूल में हैं।
2019 में ही संभल जाते तो बेहतर होता अठावले ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि 2019 में उद्धव ठाकरे को देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन देना चाहिए था। अगर उस समय उन्होंने यह कदम उठाया होता, तो शायद आज की स्थिति पैदा ही नहीं होती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उस वक्त उद्धव का खुद का उपमुख्यमंत्री भी बन सकता था, लेकिन गलत फैसलों ने उन्हें इस मुश्किल मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है।
NDA और महायुति की बढ़ी ताकत शिवसेना के बागी सांसदों के रुख पर अठावले ने कहा कि 9 में से 6 सांसदों का एकनाथ शिंदे गुट के पाले में आना NDA और महाराष्ट्र की महायुति के लिए एक बड़ी जीत है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष से कई अन्य दलों के सांसद भी जल्द ही मोदी सरकार के साथ जुड़ सकते हैं।
दो-तिहाई बहुमत की ओर सरकार रामदास अठावले ने बड़े राजनीतिक दावे करते हुए कहा कि आने वाले समय में मोदी सरकार के पास संसद में दो-तिहाई बहुमत होगा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) और परिसीमन विधेयक जैसे महत्वपूर्ण बिलों को पास कराने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है।
संजय राउत का विवादित बयान और बेईमानी का आरोप दूसरी ओर, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने बागी होने की आशंका वाले सांसदों पर जमकर भड़ास निकाली। दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत ने बागी सांसदों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें बेईमान करार दिया।
राउत ने खुलासा किया कि पार्टी की हुई मीटिंग में कई सांसदों ने साईं बाबा, माता भवानी और अपनी मां की शपथ ली थी। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी मां जैसी पार्टी से बेईमानी कर सकते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। बहरहाल, महाराष्ट्र की राजनीति में हो रही यह उठापटक उद्धव ठाकरे के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।
#WATCH | दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शिवसेना (UBT) में फूट की अटकलों और बागी सांसदों के खिलाफ संजय राउत की टिप्पणी पर कहा, ...उद्धव ठाकरे के लिए अपने विधायकों और सांसदों को संभाल पाना मुश्किल हो रहा है क्योंकि उद्धव ठाकरे ने 2019 में गलती की थी... 2019 में आवश्यकता… pic.twitter.com/8JLR840VuC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026
वनडे में धमाकेदार वापसी पर गदगद हुए ईशान किशन, बोले- नीली जर्सी पहनना गर्व की बात
इट्स साइन्ड : अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते पर मुहर, तनावपूर्ण रिश्तों का हुआ अंत
फीफा वर्ल्ड कप 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, पहले ही मैच में तोड़ा बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
गिल-ईशान का शतकीय तांडव: भारत ने अफगानिस्तान को रौंदा, 170 रन से जीत सीरीज पर किया कब्जा
दिल्ली: पार्क में युवती के सामने अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक 14-पॉइंट शांति समझौता: होर्मुज जलडमरूमध्य खुलेगा, प्रतिबंधों से मिलेगी राहत
E20 पेट्रोल से कार में आ रही हैं चींटियां? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश!
फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी ल्यारी में? पाकिस्तानी नेता का बयान सुनकर लोग बोले- कुछ ज्यादा ही हो गया
शहबाज शरीफ की शांति का मसीहा बनने की कोशिश नाकाम, ट्वीट डिलीट कर पाकिस्तान ने कराई फजीहत
वैभव सूर्यवंशी का सुपरमैन कैच: जोंटी रोड्स की यादें ताजा, सोशल मीडिया पर वायरल