हर युवा क्रिकेटर का सपना होता है कि उसका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू यादगार बने। लेकिन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय युवा पेसर प्रिंस यादव के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे वह शायद ही कभी भूल पाएंगे। उनके लिए यह पल हाथ आया पर मुंह न लगा जैसा रहा।
नो-बॉल ने छीनी डेब्यू की खुशी मैच के 7वें ओवर में प्रिंस यादव ने अफगानिस्तान के सबसे खतरनाक बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को अपनी जाल में फंसा लिया था। मिड-ऑन पर अर्शदीप सिंह ने शानदार कैच लपका और प्रिंस अपने पहले अंतरराष्ट्रीय विकेट का जश्न मनाने ही वाले थे। तभी स्टेडियम में सायरन गूंज उठा और अंपायर ने नो-बॉल का इशारा कर दिया। प्रिंस की खुशी पल भर में काफूर हो गई।
अगली ही गेंद पर गुरबाज का प्रहार प्रिंस यादव की किस्मत यहीं नहीं रुकी। नो-बॉल के बाद मिली फ्री-हिट गेंद पर गुरबाज ने बाउंड्री जड़ दी। हालांकि, थोड़ी ही देर में प्रिंस का गम कम हुआ, क्योंकि अगले ओवर में गुरनूर बराड़ ने गुरबाज को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले प्रिंस के लिए यह डेब्यू मैच अनलकी साबित हुआ।
गिल और ईशान की आतिशी बल्लेबाजी प्रिंस यादव के विकेट के लम्हे से इतर, भारतीय बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। लखनऊ की पिच पर शुभमन गिल और ईशान किशन ने रनों का अंबार लगा दिया। दोनों के बीच 140 गेंदों में 224 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी देखने को मिली।
स्कोरबोर्ड पर रनों का पहाड़ शुभमन गिल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 110 गेंदों में 154 रनों की पारी खेली, वहीं ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज में 79 गेंदों पर 125 रन ठोक डाले। इन दोनों की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के सामने 402 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
*🚨 Hard luck for Prince Yadav 💔
— Central Cricket (@arshdeep3444) June 17, 2026
Prince Yadav thought he had claimed the first ODI wicket of his career on debut after dismissing Rahmanullah Gurbaz, but the delivery was ruled a NO BALL.
To make it worse, Gurbaz smashed a boundary on the very next ball.
In the next over,… pic.twitter.com/A91o70nTBu
PM किसान: 2 दिन में खत्म होगा 9 करोड़ किसानों का इंतजार, जानें पीएम मोदी कहां से जारी करेंगे 23वीं किस्त
मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले बड़ा कूटनीतिक झटका: अमेरिका ने अपनी कमांड से इंडो शब्द हटाया
डेब्यू पर खुशियां हुई काफूर: प्रिंस यादव का पहला विकेट बना नो-बॉल का शिकार
हथकड़ी लगी थी, फिर भी चेहरे पर गुमान और मूंछों पर ताव: वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसा स्वैग ?
Coforge शेयर: ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह, 50% तक उछल सकता है भाव!
फीफा वर्ल्ड कप में एर्लिंग हालैंड का धमाका: डेब्यू मैच में 2 गोल कर नॉर्वे को दिलाई शानदार जीत
G7 समिट: ट्रंप ने मोदी को बताया बेहद प्रभावशाली , दुनिया भर में चर्चा
ऑपरेशन टाइगर का काउंटडाउन शुरू: पुणे के पोस्टर्स ने बढ़ाई उद्धव गुट की धड़कनें
डेब्यू मैच में प्रिंस यादव का सुपरमैन अवतार, असंभव कैच देख दंग रह गए रोहित शर्मा
G7 समिट का अनकहा सच: जब नेताओं की निजी बातें हुईं रिकॉर्ड, देखें क्या-क्या हुई चर्चा