लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जारी भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला। कप्तान गिल ने शानदार लय दिखाते हुए अपने वनडे करियर का 9वां शतक जड़ दिया है।
77 गेंदों में शतक का धमाका गिल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने महज 77 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 2 बेहतरीन छक्के निकले।
साझेदारियों से मिली मजबूती यशस्वी जायसवाल (4) के जल्दी आउट होने के बाद गिल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला। रोहित (48) के आउट होने के बाद उन्होंने ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को एक बड़े स्कोर की राह पर खड़ा कर दिया।
गौतम गंभीर को छोड़ा पीछे यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गिल का 21वां शतक है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया है। गंभीर ने अपने पूरे करियर में 242 मैचों में 20 शतक लगाए थे, जबकि गिल ने महज 140वें अंतरराष्ट्रीय मैच में ही 21 शतक पूरे कर लिए हैं।
रिकॉर्ड्स की मशीन बने गिल शुभमन गिल मौजूदा समय में टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने महज 63 वनडे पारियों में 9 शतक और 18 अर्धशतक जड़े हैं। गिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 3000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी भी हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरवेश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी और बिलाल सामी।
*CENTURY 💯
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 17, 2026
Did you know, Shubman Gill is the sixth fastest to nine ODI centuries. He s got there in 63 innings #INDvAFG pic.twitter.com/mUFS7y9ooJ
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: रवि किशन का सपा पर पलटवार, बोले- पापियों को बख्शा नहीं जाएगा
फिर गूंजेगी खुकुरी की दहाड़: दार्जिलिंग से सीएम सुवेंदु का बड़ा ऐलान, 1000 गोरखा युवाओं की होगी बहाली
फीफा वर्ल्ड कप में एर्लिंग हालैंड का धमाका: डेब्यू मैच में 2 गोल कर नॉर्वे को दिलाई शानदार जीत
G7 समिट का अनकहा सच: जब नेताओं की निजी बातें हुईं रिकॉर्ड, देखें क्या-क्या हुई चर्चा
अरबाज खान की गाड़ी में जबरन घुसा अनजान युवक, सिक्योरिटी ने थप्पड़ मारकर किया बाहर
फ़ोन पर उलझाया और फिर खींच ली जिंदगी: महिपालपुर फ्लाईओवर पर सब-इंस्पेक्टर की दिलेरी का वीडियो वायरल
पीएम किसान की 23वीं किस्त: बंगाल से होगा बड़ा ऐलान, 20 जून को किसानों के खाते में आएंगे पैसे
वैभव सूर्यवंशी के विवादित नॉट आउट पर मचा बवाल: अंपायर से भिड़ी अफगान टीम, मैदान पर हुआ बड़ा ड्रामा
लखनऊ में लेक किनारे आशियाना पाने का आखिरी मौका, LDA की प्रीमियम योजना से जुड़ने के लिए बचे हैं बस कुछ ही घंटे
विकास की नई परिभाषा: G7 में PM मोदी का वैश्विक नेताओं को कड़ा संदेश