खौफनाक लापरवाही: 40 मीटर की ऊंचाई से गिरी युवती, सेफ्टी रोप लगाना भूल गए थे एडवेंचर पार्क के कर्मचारी
News Image

ब्राजील में एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान हुई एक भीषण लापरवाही ने 21 वर्षीय युवती की जान ले ली। साओ पाउलो के लिमेरा स्थित पोंटे डो एस्केलेतो ट्रेल पर ब्रिज स्विंग के दौरान सुरक्षा रस्सी (सेफ्टी रोप) नहीं बांधी गई, जिसके चलते युवती सीधे 40 मीटर नीचे जा गिरी।

क्या है मामला? मृतका की पहचान मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रेटास के रूप में हुई है। शनिवार को हुई इस घटना में कर्मचारी मारिया को सुपरमैन पोजीशन में ब्रिज स्विंग के लिए ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कर्मचारियों ने युवती को पुल से नीचे धकेल तो दिया, लेकिन वे मुख्य सुरक्षा रस्सी (सेफ्टी लाइन) जोड़ना ही भूल गए।

वीडियो में कैद हुआ दर्दनाक मंजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस हादसे के वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जैसे ही मारिया को पुल से छोड़ा गया, पीछे से लोगों की चीखने की आवाज आई— रस्सी, रस्सी... भाई, रस्सी! पल भर में वह नीचे जा गिरी। हादसे से कुछ घंटे पहले ही मारिया ने अपने सोशल मीडिया पर एडवेंचर ट्रिप की तस्वीरें और कर्मचारियों के साथ अपनी खुशी साझा की थी।

6 गिरफ्तार, जांच जारी हादसे के बाद ब्राजील की सैन्य पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टूरिस्ट स्पॉट से जुड़े छह कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सीधे तौर पर सुरक्षा नियमों की घोर अनदेखी और आपराधिक लापरवाही का है।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर हड़कंप मच गया है। लोग इसे महज एक हादसा नहीं, बल्कि हत्या करार दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, उनका सिर्फ एक ही काम था, और वे उसमें भी फेल हो गए। वहीं, अन्य लोगों ने सिस्टम की सुरक्षा जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं।


अन्य संक्षिप्त खबरें:

गुड़ग्राम: 370 रुपये की बिरयानी पर विवाद, युवक की गई नौकरी कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें ऑडियंस में बैठे हिमांशु जांगड़ा नाम के युवक ने महिलाओं के प्रति विवादित टिप्पणी की थी। युवक ने दावा किया था कि एक लड़की को 370 रुपये की बिरयानी खिलाने के बाद भी उसने उसे घर छोड़ने से मना कर दिया था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मचे बवाल के चलते युवक को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

तपती गर्मी में मसीहा बनकर आए बुजुर्ग, निस्वार्थ सेवा का वीडियो जीत लेगा आपका दिल

Story 1

संजय राउत ने ठान लिया है पार्टी में ताला लगाना , मनीषा कायंदे का उद्धव ठाकरे पर तीखा प्रहार

Story 1

नेतन्याहू का दोटूक संदेश: ईरान को कभी परमाणु शक्ति नहीं बनने दूंगा, लेबनान से नहीं हटेगी इजरायली सेना

Story 1

शहीद की शहादत पर मुआवजे का विवाद: ₹21 लाख लेकर मायके गई बहू, माता-पिता बोले- बेटे को बहलाकर की थी शादी

Story 1

टाइम्स स्क्वायर में खौफ का मंजर: जश्न के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 17 साल का किशोर गिरफ्तार

Story 1

पेरिस में पीएम मोदी का इन्वेस्टमेंट रोडमैप : ग्लोबल दिग्गजों के साथ भविष्य की साझेदारी पर मंथन

Story 1

फ्रांस और भारत की दोस्ती अमर रहे : मैक्रों ने हिंदी में पीएम मोदी का किया स्वागत

Story 1

समुद्र में अग्निपरीक्षा : अमेरिकी हमले में ड्रग्स से भरी नाव के उड़े परखच्चे, देखें खौफनाक वीडियो

Story 1

भारत के बदलाव की ताकत है लोकतंत्र , पेरिस में गूंजा पीएम मोदी का संबोधन

Story 1

अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक समझौता: 60 दिनों की शांति घड़ी शुरू, मिसाइल कार्यक्रम तबाह