उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर प्रदेश के बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने वृद्धजनों के सम्मान और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 1500 रुपये मासिक पेंशन देने का निर्णय लिया है।
बढ़ते वृद्धाश्रमों पर जताई चिंता सीएम योगी ने समाज में बदलती परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में घर सूने हो रहे हैं और वृद्धाश्रमों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह स्थिति समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है। उन्होंने कहा कि जो माता-पिता अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जीवन भर संघर्ष करते हैं, वे उम्र के अंतिम पड़ाव पर अक्सर अकेलेपन और दुर्व्यवहार का शिकार हो जाते हैं।
सनातन संस्कृति में माता-पिता का स्थान मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में याद दिलाया कि हमारी सनातन संस्कृति में माता-पिता और गुरु को साक्षात ईश्वर का दर्जा दिया गया है। भगवान गणेश का उदाहरण देते हुए उन्होंने समझाया कि माता-पिता के चरणों में ही संपूर्ण तीर्थ और लोक का वास होता है। उन्होंने श्रवण कुमार और भगवान श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए युवाओं से अपने बड़ों का सम्मान करने की अपील की।
स्वास्थ्य और आवास का मिलेगा सुरक्षा कवच आर्थिक सहायता के साथ-साथ सरकार ने बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं के समग्र कल्याण के लिए कई योजनाएं भी जोड़ी हैं:
योग बनेगा स्वस्थ जीवन का आधार मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों से अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इसी उद्देश्य से इस बार 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग रखी गई है, ताकि बुजुर्ग एक गरिमापूर्ण और स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकें।
मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 15, 2026
आज घर सूने हो रहे हैं और वृद्धाश्रम बढ़ रहे हैं। यह तथ्य मन को व्यथित करता है। यह स्थिति क्यों आई? आज विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर एक संवेदनशील नागरिक होने के नाते हमें इस पर विचार करना चाहिए।
सनातन संस्कृति में माता-पिता और गुरु को… pic.twitter.com/Cx79c3mMOA
NEET Re-Exam 2026: टेलीग्राम पर सक्रिय हुए जालसाज, पेपर लीक के नाम पर कर रहे लाखों की ठगी
फ्रांस के नीस में गूंजा भारतीय डिजिटल डंका, अब UPI से होगी खरीदारी
ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों की सुरक्षा वैश्विक जिम्मेदारी
अयोध्या राम मंदिर विवाद: राम विरोधी शुभचिंतक न बनें , अखिलेश पर बरसे रवि किशन
IND vs AFG: लखनऊ में सीरीज फतह करने उतरेगी टीम इंडिया, इकाना स्टेडियम का जानिए पूरा रिपोर्ट कार्ड
फीफा वर्ल्ड कप: मेसी का जादुई धमाका, रोनाल्डो-पेले के रिकॉर्ड ध्वस्त
नीट री-एग्जाम का संकट: पेपर लीक की सजा क्यों भुगतें 1,467 बेगुनाह छात्र?
मेसी का जलवा बरकरार: अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में हैट्रिक जड़कर अर्जेंटीना को दिलाई शानदार जीत
G7 में मोदी-ट्रंप की वार्म मुलाकात: तनाव के बीच बर्फ पिघलने की उम्मीद
भारत की देसी टॉमहॉक : दुश्मन की नींद उड़ाने वाली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण