शर्मनाक: सड़क पर तड़पते रहे घायल पति-पत्नी, मूक दर्शक बनी भीड़ लूटती रही आम
News Image

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एनएच-27 पर हुए एक सड़क हादसे के बाद लोगों की संवेदनहीनता का ऐसा चेहरा दिखा, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। हादसे में घायल दंपती सड़क पर मदद के लिए तड़पता रहा, जबकि मौके पर मौजूद भीड़ उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बजाय आम लूटने में मग्न रही।

हादसे का शिकार हुआ कारोबारी परिवार घटना शुक्रवार की है। मधुबनी जिले के निर्मली के रहने वाले आम कारोबारी अजय पासवान (40) अपनी पत्नी संतरा देवी के साथ पिकअप पर बंगाल से आम लेकर मुजफ्फरपुर आ रहे थे। गायघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर चौक के पास अचानक उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गाड़ी सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इंसानियत से ऊपर हुई आम की कीमत दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायल दंपती दर्द से कराह रहे थे, लेकिन वहां मौजूद लोगों की प्राथमिकता घायल नहीं, बल्कि सड़क पर बिखरे आम थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुरुष और महिलाएं बड़ी बेसर्मी से आम समेटने में जुटे थे। किसी ने भी घायलों को उठाकर अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई। आम लूटने के बाद लोग घायलों को वहीं छोड़कर रफूचक्कर हो गए।

इलाज के दौरान पति ने तोड़ा दम घटना की सूचना मिलने पर गायघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल दंपती को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान 40 वर्षीय अजय पासवान की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वे अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं।

वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद बहस छिड़ गई है कि क्या समाज में मानवीय संवेदनाएं पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं? लोग पूछ रहे हैं कि क्या मुट्ठी भर आमों की कीमत एक इंसान की जान से ज्यादा हो गई है?

पुलिस की जांच जारी गायघाट थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मौके पर आम लूटने वालों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। कानूनन, हादसे के समय घायलों को मदद न पहुंचाना और लूटपाट करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

नीट री-एग्जाम: टेलीग्राम पर बैन क्यों? मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया सरकार का मास्टर प्लान

Story 1

अमेरिका के अस्पताल में खूनी तांडव: घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत

Story 1

अर्जेंटीना की जर्सी पर 1893 का रहस्य: क्या है मेसी की टीम के इस खास संदेश का मतलब?

Story 1

G7 समिट के पर्दे के पीछे: ट्रंप की साइकिल से लेकर मोदी-मेलोनी की इंस्टाग्राम गपशप तक

Story 1

G7 समिट में फिर छाई ‘मेलोडी’ केमिस्ट्री: पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात का वीडियो वायरल

Story 1

दिल्ली की झुग्गियों में आएगा बदलाव: 4 लाख परिवारों को पक्का घर, यमुना को भी मिलेगी संजीवनी

Story 1

उद्धव की शिवसेना में ऑपरेशन टाइगर का खतरा: दिल्ली पहुंचे 6 सांसद, राउत की इमरजेंसी एंट्री से मची हलचल

Story 1

ममता बनर्जी के गढ़ में अंडा कांड : टीएमसी नेताओं पर क्यों बरस रहा है जनता का गुस्सा?

Story 1

NEET पेपर लीक पर सियासी संग्राम: राहुल गांधी आज कोटा में, बीजेपी ने बोला टूलकिट हमला

Story 1

लंदन की सड़कों पर फैमिली टाइम: विराट-अनुष्का की बेटे अकाय के साथ फोटो वायरल