बॉलीवुड की आगामी फिल्म काला हिरण रिलीज से पहले ही बड़े विवाद में फंस गई है। फिल्म के अभिनेता गोविंद नामदेव और फिल्म के निर्माताओं के बीच शुरू हुआ मतभेद अब एक खुली कानूनी लड़ाई का रूप ले चुका है।
मेकर्स ने जारी किया 4 मिनट का वीडियो फिल्म के निर्माता अमित जानी ने एक 4 मिनट का वीडियो जारी कर गोविंद नामदेव पर तीखा हमला बोला है। अमित जानी ने एक्टर के बदले रुख पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नामदेव अब जानबूझकर फिल्म के खिलाफ बयान दे रहे हैं, जबकि उन्होंने खुद इसे लेकर एग्रीमेंट साइन किया था।
रीढ़ की हड्डी कमजोर है अमित जानी ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, एक एक्टर की रीढ़ की हड्डी इतनी कमजोर है कि वह सुपरस्टार के पैरों की धूल चाटने में लगा है। फिल्ममेकर का आरोप है कि गोविंद नामदेव ने सेट पर 3-4 दिनों तक पूरी स्क्रिप्ट और केस की बारीकियों को समझकर शूटिंग की है, फिर अब वे धोखा होने का नाटक क्यों कर रहे हैं?
स्क्रिप्ट की जानकारी से इनकार पर सवाल मेकर्स ने सवाल उठाया कि बिना स्क्रिप्ट के कोई भी अभिनेता काम नहीं करता। उन्होंने कहा, गोविंद नामदेव ने खुद फिल्म में वकील की भूमिका निभाई और काला हिरण केस से जुड़े सभी डायलॉग बोले। क्या वे उस वक्त गनपॉइंट पर थे? फिल्म का टाइटल पहले से ही काला हिरण था, तो उन्हें सब कुछ पता था।
अब कोर्ट में होगी आमने-सामने की जंग अमित जानी ने साफ कर दिया है कि गोविंद नामदेव ने न केवल एग्रीमेंट तोड़ा है, बल्कि प्रोडक्शन हाउस की छवि को भी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्टर सलमान खान की नजरों में अच्छा बनने के लिए यह सब कर रहे हैं।
अंत में मेकर्स ने चेतावनी दी है कि अब यह मामला नोएडा कोर्ट में लड़ा जाएगा। गोविंद नामदेव को कानूनी नोटिस भेजकर उनके बयानों और एग्रीमेंट उल्लंघन का जवाब मांगा जाएगा।
*गोविंद नामदेव जी के गले में क़ानून का पट्टा डालकर अदालत में लेकर आयेंगे हम- अमित जानी #kalahiranmovie #amitjani #janifirefox #upcomingmovies pic.twitter.com/ih9n1aFucd
— Amit Jani (@AmitJaniIND) June 14, 2026
G7 में गूंजी PM मोदी की आवाज: होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा और नाविकों की जान पर जताई चिंता
अल नीनो का संकट: शिवराज सिंह चौहान ने 10 राज्यों को दिए सुरक्षा के निर्देश, बनाई जाएगी आकस्मिक योजना
अमेरिका के अस्पताल में खूनी तांडव: घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत
सुरक्षा छोड़ तेज प्रताप का नया दांव: बिहार की महिलाएं सुरक्षित रहें, वही मेरी सुरक्षा है
दिल्ली की झुग्गियों में आएगा बदलाव: 4 लाख परिवारों को पक्का घर, यमुना को भी मिलेगी संजीवनी
ट्रंप की बातों पर भरोसा नहीं, इजरायल-ईरान डील पर ओवैसी का तीखा हमला
वैभव सूर्यवंशी से भिड़ना पड़ा भारी: श्रीलंकाई क्रिकेटर का इंस्टाग्राम हुआ सस्पेंड, भारतीय फैंस का फूटा गुस्सा
IRCTC काशी तीर्थ यात्रा : मात्र 16,700 रुपये में करें गया से अयोध्या तक की पवित्र यात्रा
महादेव एंड सन्स पर भड़के दर्शक: रोमांस के नाम पर घरेलू हिंसा दिखाने का आरोप
वैभव सूर्यवंशी से पंगा लेना पड़ा महंगा: श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर गिरी गाज, निरोशन डिकवेला भी नपे