पटना: ज्ञान बिंदु कोचिंग एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद को जेल से राहत मिली है। रौशन आनंद को उनके भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जमानत दे दी गई है। प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
सहरसा जाएंगे रौशन आनंद जमानत मिलने के बाद रौशन आनंद आज सहरसा के लिए रवाना होंगे। वे अपने दिवंगत भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें आखिरी विदाई देंगे। रौशन आनंद कोचिंग सेंटर पर हुए बवाल और फायरिंग मामले के बाद से न्यायिक हिरासत में थे।
भाई की मौत और खान सर की प्रतिक्रिया प्रिंस यादव की मौत की खबर ने हर किसी को चौंका दिया है। इस मामले पर मशहूर शिक्षक खान सर ने दुख व्यक्त करते हुए इसे अमानवीय कृत्य बताया है। खान सर ने कहा, वीडियो देखने के बाद दिल दहल गया। इसमें कोई तीसरी ताकत साजिश कर रही है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों को फांसी से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए।
गौरतलब है कि 2 जून को खान सर की कोचिंग के बाहर हुए बवाल के मामले में दर्ज एफआईआर में प्रिंस यादव का नाम भी बतौर आरोपी शामिल था।
तेज प्रताप यादव ने की थी पैरवी रौशन आनंद की रिहाई के लिए जनशक्ति जनता दल सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने सरकार से मांग की थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा था कि इस दुखद घड़ी में मानवीय आधार पर रौशन आनंद को पैरोल मिलनी चाहिए ताकि वे अपने भाई को अंतिम विदाई दे सकें।
जांच जारी प्रिंस यादव की मौत के मामले में अब तक 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछे की असल साजिश का खुलासा हो सके। फिलहाल, पूरे मामले पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।
*ज्ञानबिंदु कोचिंग के निदेशक श्री रौशन आनंद जी के भाई स्वर्गीय प्रिंस यादव की निर्मम हत्या की खबर से जनशक्ति जनता दल परिवार अत्यंत मर्माहत और दुखी है। इस दुखद घटना पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री तेज प्रताप यादव जी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है तथा शोकाकुल… pic.twitter.com/dV9s3yFgBq
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 14, 2026
वायरल वीडियो: ट्रेन के इंजन से बोरी में डीजल भरते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, मची खलबली
NEET संकट: हर शहीद छात्र के परिवार को मिले 1 करोड़ का मुआवजा , PM मोदी को लिखा गया भावुक खत
500 साल का इंतजार, 15 दिन का सब्र: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले सीएम योगी
G7 समिट में मेलोडी का जादू और जयशंकर की मुस्कान: वायरल वीडियो ने बटोरी सुर्खियां
दिल्ली के लुटियंस जोन में नितिन नवीन का आलीशान गृह प्रवेश , जानें अब कौन हैं उनके वीआईपी पड़ोसी
मुरादाबाद: 14 महीने की मासूम को पड़ोसियों के भरोसे छोड़ प्रेमी संग भागी पत्नी, गुल्लक के पैसे भी ले उड़ी
राहुल गांधी का नया अवतार: एक हाथ में परशुराम का फरसा और दूसरे में संविधान
बोटिंग के दौरान बच्चे ने मां के हाथों से छीना iPhone और सीधे झील में फेंका, देखते ही रह गई मां
FIFA वर्ल्ड कप 2026: जोनाथन डेविड की हैट्रिक से कनाडा का ऐतिहासिक धमाका, कतर को 6-0 से रौंदा
स्टुअर्ट ब्रॉड की ऑल-टाइम टेस्ट इलेवन : सचिन की छुट्टी, कोहली को मिली जगह