सोमवार सुबह दिल्ली-NCR में ऑफिस जाने वाले लोगों का सामना भीषण उमस और चिलचिलाती धूप से हुआ। सुबह 6 बजे बाइक से निकलते ही लोग पसीने से तरबतर हो गए। आसमान पूरी तरह साफ है और बादलों का नामो-निशान तक नहीं है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
दिल्ली-NCR में आज शाम राहत के आसार मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज दोपहर और शाम के समय हालात बदल सकते हैं। राजधानी में तेज हवाओं और आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
कब पहुंचेगा मॉनसून? मॉनसून ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। हालांकि, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के लोगों को अभी भी मॉनसून की पहली फुहार का इंतजार है। मॉनसून ट्रैकर के मुताबिक, इन राज्यों में 20 जून तक मॉनसून के दस्तक देने की उम्मीद है।
अगले 3-4 दिन लू की चेतावनी एक तरफ मॉनसून के आने का इंतजार है, तो दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ इलाकों में 14 से 17 जून के बीच लू (हीट वेव) चलने की पूरी संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 18 जून तक तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
उत्तर-पूर्व में भारी बारिश का अलर्ट भले ही दिल्ली और उत्तर भारत में गर्मी का सितम जारी हो, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। अगले 6-7 दिनों तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
सुपर अल नीनो संकट और सूखे का खतरा इस बार मॉनसून पर सुपर अल नीनो का साया गहरा गया है। मौसम विभाग ने पहले ही सामान्य से कम बारिश की चेतावनी दी है। प्रशांत महासागर में सक्रिय अल नीनो का असर जुलाई से सितंबर के बीच चरम पर होगा, जो भारत में फसलों और खेती के लिए चिंताजनक हो सकता है। देश के लगभग 197 जिले इस बार सूखे के खतरे की जद में हैं।
दैनिक मौसम परिचर्चा (14.06.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 14, 2026
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में अगले 6-7 दिनों के दौरान कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
YouTube : https://t.co/BNK1IEFyS3
Facebook : https://t.co/Je5vSRMlhI
For more… pic.twitter.com/SuaSdtgAZy
ये भो****के लोग... : बागी सांसदों पर संजय राउत का पारा हाई, खुलेआम दी गालियां
पद बदल गया है, इंसान नहीं : मुख्यमंत्री विजय से मिलकर भावुक हुए विशाल, डार्लिंग कहकर दी बधाई
झारखंड: गोड्डा में शुरू होगी नमो एम्बुलेंस सेवा , मरीजों को मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं
G7 में भारत-कनाडा के बीच नई गर्मजोशी : PM मोदी बोले- जल्द कनाडा का दौरा करेंगे
24 साल पहले बोया था बीज, आज बना विशाल वृक्ष : अनिल अग्रवाल का भावुक सफर और 100 अरब डॉलर का विजन
G7 समिट के पर्दे के पीछे: ट्रंप की साइकिल से लेकर मोदी-मेलोनी की इंस्टाग्राम गपशप तक
हमारी टीम सबसे ज्यादा परेशान : फीफा और अमेरिका पर बरसे ईरान के कोच, अचानक निकाला बाहर
नीट री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक : एडिट फीचर का काला सच आया सामने
क्या पेट्रोल टंकी पर जमा होती चींटियां E20 ईंधन की पोल खोल रही हैं?
मेसी का जादुई धमाका: वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक जड़कर रचा इतिहास, क्लोस के रिकॉर्ड की बराबरी