मौत के साये में झूलती मासूम लंदन के इलफोर्ड हाई रोड पर मंगलवार दोपहर का मंजर रूह कंपा देने वाला था। एक तीन साल की बच्ची इमारत की ऊपरी मंजिल की खिड़की से बाहर निकल आई और मुंडेर से लटक गई। करीब नौ मिनट तक वह हवा में मौत के साये से जूझती रही। नीचे मौजूद लोग सहमे हुए थे, क्योंकि बच्ची की पकड़ हर पल कमजोर हो रही थी।
पिता का दिल और क्रिकेटर वाली फुर्ती मौके पर मौजूद भारतीय मूल के मोहम्मद जेसिल ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत भांप लिया। पांच बच्चों के पिता जेसिल का कहना है कि उन्होंने उस वक्त सिर्फ एक पिता होने के नाते सोचा। जब बच्ची की पकड़ छूटी और वह हवा में नीचे गिरी, तो जेसिल ने फुर्ती दिखाते हुए उसे एक परफेक्ट कैच की तरह लपक लिया।
क्रिकेट के अनुभव ने निभाया अहम रोल जेसिल ने अपनी इस बहादुरी का श्रेय अपने क्रिकेट के शौक को दिया। उनका कहना है कि भारत में खेलने के दौरान विकसित हुई उनकी रिफ्लेक्स और सटीक टाइमिंग ने ही इस जानलेवा पल में सही प्रतिक्रिया देने में मदद की। उन्होंने कहा, शायद क्रिकेट खेलने की आदत ने ही मुझे सही समय पर कैच पकड़ने में मदद की।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी इस दौरान एक राहगीर बच्ची को बचाने के लिए सीढ़ी लेकर पहुंचा था, लेकिन बच्ची का हाथ पहले ही फिसल गया। मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने भी तुरंत जेसिल की मदद की, जिससे वे दोनों गिरने से बच गए। पुलिस के अनुसार, दोपहर 3:23 बजे सूचना मिली थी और 3:32 बजे तक बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया।
रियल हीरो की चौतरफा तारीफ बच्ची इस पूरी घटना में पूरी तरह सुरक्षित है, उसे कोई चोट नहीं आई है। बच्ची के परिजनों ने जेसिल और पुलिस अधिकारी को असली नायक बताते हुए उनका आभार जताया। सोशल मीडिया पर भी जेसिल की बहादुरी का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां लोग उन्हें गार्जियन एंजेल बताकर सलाम कर रहे हैं।
A London restaurant manager saw a little girl hanging from a balcony ledge - then made the catch of his life.
— Mary (@Mary1417796) June 12, 2026
He says that he acted on pure instinct as the child fell from an upper-floor flat and he moved into position below.
Afterward, he credited his cricket skills for… pic.twitter.com/kGRYVatD0n
जिस थाली में खाया, उसी में छेद : TMC सांसदों ने स्पीकर से की बागी गुट की शिकायत
अब बाबा रामदेव सिखाएंगे प्रशासनिक सेवा के गुर: पतंजलि ने लॉन्च की सिविल सेवा अकादमी
# यमन के स्पाइडर-मैन का आखिरी स्टंट: ज्वालामुखी की गहराई में समाया साहसी स्टंटमैन
आसमान से बरसी मौत: अमेरिका के मिसौरी में स्काईडाइविंग विमान क्रैश, पायलट समेत 12 लोगों की दर्दनाक मौत
शिकार के बीच तेंदुए के साथ हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख उड़े लोगों के होश
नेमार को मैदान पर न देख फफक पड़ी नन्ही फैन, वीडियो ने जीता दुनिया भर का दिल
केन विलियमसन की जगह अब विल यंग संभालेंगे मोर्चा, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बड़ा फैसला
4.26 करोड़ का सोना, एयरक्राफ्ट का टॉयलेट और स्पीकर: दुबई से अहमदाबाद पहुंची रहस्यमयी खेप
लड़की हूं, फंसा दूंगी! : उत्तराखंड के डाकघर में हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला कर्मचारी की धमकी का वीडियो वायरल
12 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे रोशन आनंद, भाई के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल