सैमसंग ने अपनी फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज के लिए नया One UI 8.5 अपडेट जारी कर दिया है। फिलहाल यह अपडेट दक्षिण कोरिया में रोलआउट किया गया है, जो अपने साथ कई ऐसे Galaxy AI टूल्स लेकर आया है जो अब तक फोन से गायब थे।
नया सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी पैच रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अपडेट बिल्ड नंबर S938NKSUACZF1 के साथ आया है। यह केवल एक मामूली सिक्योरिटी अपडेट नहीं है, बल्कि इसमें जून 2026 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी शामिल है। यह अपडेट फोन की परफॉरमेंस को बेहतर बनाने के साथ-साथ नए फीचर्स को अनलॉक करता है।
नोटिफिकेशन मैनेजमेंट हुआ और भी स्मार्ट One UI 8.5 के साथ दो प्रमुख AI नोटिफिकेशन फीचर्स जोड़े गए हैं। पहला फीचर महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन्स को खुद-ब-खुद स्क्रीन पर सबसे ऊपर रखता है, ताकि आपसे कोई जरूरी अलर्ट मिस न हो।
दूसरा, यह फीचर लंबी नोटिफिकेशन चेन्स को एक साथ एनालाइज कर उनका संक्षिप्त विवरण (Overview) पेश करता है। अब आपको ढेर सारे नोटिफिकेशन्स को एक-एक करके स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
डॉक्यूमेंट समराइजेशन की सुविधा इस अपडेट के बाद Galaxy S25 सीरीज में File Summaries टूल भी इनेबल हो गया है। यह टूल PDF और TXT फाइल्स को लोकल लेवल पर प्रोसेस कर उनका ब्रीफ समरी तैयार कर देता है। ये फीचर्स पहले विशेष रूप से नए Galaxy S26 लाइनअप के लिए ही एक्सक्लूसिव थे, जो अब S25 सीरीज का हिस्सा बन गए हैं।
भारत में कब आएगा अपडेट? सैमसंग ने अभी तक इस अपडेट को अन्य देशों में जारी करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, दक्षिण कोरिया में रोलआउट के बाद उम्मीद है कि जल्द ही इसे भारत, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका के बाजारों में भी पेश कर दिया जाएगा।
कैसे चेक करें अपडेट? अगर आप Galaxy S25 सीरीज का उपयोग कर रहे हैं, तो आप खुद भी अपडेट चेक कर सकते हैं। इसके लिए अपने फोन की Settings में जाएं, Software Update पर क्लिक करें और फिर Download and Install को चुनें।
Galaxy S25 Series
— Tarun Vats (@tarunvats33) June 11, 2026
Samsung has released the One UI 8.5 June update for the Galaxy S25 Series in Korea with build version S938NKSUACZF1.
Hopefully, Samsung will add some S26 One UI 8.5 features in this update. Those who have updated, please share.
REPOST 🔄 pic.twitter.com/fpgHiMyb4m
बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना : विपक्ष के विलय पर फडणवीस का संजय राउत पर तीखा हमला
370 रुपये की बिरयानी और शवों का अपमान: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे की बढ़ीं मुश्किलें, FIR दर्ज
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच महामुकाबला, जानें भारत में देखने का पूरा ब्यौरा
अभिषेक बनर्जी का राहु काल : क्या ममता के भतीजा प्रेम में बिखर जाएगी टीएमसी?
TMC में भारी बगावत: 19 सांसदों ने स्पीकर को सौंपा नाम, ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं
होर्मुज में भारतीय जहाजों पर हमले से दिल्ली नाराज: अमेरिकी राजनयिक को किया तलब, 40 मिनट तक चली कड़क बैठक
पुलिस से है कोई शिकायत? 13 जून को सीधे DCP और ACP से मिलने का मौका
भारत का परमाणु अलर्ट , पाकिस्तान में हड़कंप: क्या बदल गई दक्षिण एशिया की रणनीतिक तस्वीर?
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर साजिश: तीन पर FIR, गरमाई सियासत
दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज हुआ मेहरबान: भीषण गर्मी से मिली राहत, जानें अगले 4 दिनों का हाल