डिजिटल बैंकिंग के दौर में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया पैंतरा अपनाया है। इन दिनों वॉट्सऐप पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नाम से एक फर्जी संदेश तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आपको भी ऐसा कोई मैसेज मिला है, तो सतर्क हो जाएं।
क्या है मैसेज का जाल? स्कैमर्स खुद को आरबीआई का प्रतिनिधि बताकर लोगों को वॉट्सऐप मैसेज भेज रहे हैं। इसमें दावा किया जाता है कि आपके बैंक खाते में असामान्य या संदिग्ध ट्रांजैक्शन देखे गए हैं। डर पैदा करने के लिए कहा जाता है कि अगर आपने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो आपका खाता ब्लॉक या सस्पेंड कर दिया जाएगा।
फाइल डाउनलोड करने की भूल न करें धोखेबाज इस मैसेज के साथ एक जिप (ZIP) फाइल या एपीके (APK) फाइल भेजते हैं। इसे खाता बचाने का झांसा देकर डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। यह फाइल आपके फोन का पूरा एक्सेस (नियंत्रण) धोखेबाजों को दे सकती है, जिससे आपका बैंक खाता खाली होने का खतरा पैदा हो जाता है।
PIB ने जारी किया अलर्ट भारत सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने इस मैसेज को पूरी तरह फर्जी करार दिया है। पीआईबी ने स्पष्ट किया है कि आरबीआई ऐसा कोई मैसेज नहीं भेजता। किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक करना या अनजान एपीके फाइल डाउनलोड करना आपकी जमा-पूंजी के लिए घातक हो सकता है।
कैसे पहचानें सही और गलत को? आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि वह वॉट्सऐप पर केवल दो ब्लू टिक वेरिफाइड नंबरों— 99309 91935 और 99990 41935— के जरिए ही संवाद करता है। इनके अलावा किसी भी अन्य नंबर से आने वाला आरबीआई का दावा फर्जी है।
क्या करें अगर आपको ऐसा मैसेज मिले?
फर्जी संदेश की शिकायत कैसे करें? अगर आपको भी ऐसी कोई भ्रामक खबर या मैसेज मिलता है, तो आप इसकी शिकायत पीआईबी फैक्ट चेक से कर सकते हैं। आप मैसेज का स्क्रीनशॉट या यूआरएल उनके वॉट्सऐप नंबर 8799711259 पर भेज सकते हैं या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।
RBI PHISHING SCAM ‼️
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 11, 2026
Did you also receive a #WhatsApp message in the name of RBI, along with an APK file , alleging that your bank account is linked to suspicious transactions and asking for financial details to avoid account blockage ❓
#PIBFactCheck:
❌ This message is… pic.twitter.com/XoA4lBaVo8
जानबूझकर रची गई साजिश , स्टैंड-अप कॉमेडियन अंशु मोर ने प्रणित मोरे की विवादित कॉमेडी पर फोड़ा गुस्सा
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्लास देख हैरान हुए दिग्गज, अश्विन-मांजरेकर ने की तारीफ
राज्यसभा चुनाव: राजस्थान और मध्यप्रदेश में बीजेपी का जलवा, निर्विरोध जीते सभी उम्मीदवार
मैं दिल्ली गई ही नहीं, सब झूठ है : बागी लिस्ट में नाम देखकर भड़कीं TMC सांसद प्रतिमा मंडल
370 रुपये की बिरयानी वाले वायरल नोटिफिकेशन पर मचा बवाल, Zomato ने तोड़ी चुप्पी; जानें क्या है पूरा सच
टी20 मुंबई 2026: शिवम दुबे का सिक्सर धमाका , अंधेरी आर्क्स ने फाइनल में मारी एंट्री
नवी मुंबई में बनेगा दुनिया का आधुनिक मेडिसिटी : महाराष्ट्र सरकार और क्लीवलैंड क्लिनिक के बीच ऐतिहासिक समझौता
शत्रुघ्न सिन्हा की PM मोदी की तारीफ ने बढ़ाई हलचल, क्या TMC छोड़ने की है तैयारी?
छंटनी में सिर्फ भारतीय कर्मचारी ही क्यों? अमेरिकी कंपनी का बड़ा फैसला, CEO ने बताई नेटवर्किंग की वजह
बैंकॉक से दबोचा गया साइबर ठग गणेश काले: भारत लाया गया मास्टरमाइंड, CBI की बड़ी कामयाबी