अपहरण और हत्या के 31 साल पुराने मामले में जेल की हवा खा रहे सलीम वास्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में वास्तिक जेल से बाहर आने का दावा करते हुए सीधे तौर पर जिहादियों को चुनौती देता नजर आ रहा है।
वीडियो में क्या बोल रहा है वास्तिक? वायरल वीडियो में सलीम वास्तिक तिहाड़ जेल के बाहर खड़ा दिखाई दे रहा है। उसने कहा, हां भाई जिहादियों! देख लो मैं बाहर आ गया हूं। अब अपनी कमर कस लो। उसने दावा किया कि वह मुसलमानों को जिहाद के रास्ते से हटाकर शिक्षा और तरक्की की ओर ले जाएगा।
वास्तिक ने तल्ख लहजे में आगे कहा, तुम लोग मुसलमानों को खराब कर रहे हो। मेरा चैलेंज है, तुम मेरा कुछ नहीं उखाड़ सकते। अगर हिम्मत है तो सामने आकर देख लो। वीडियो में उसके हाथ में एक छड़ी दिख रही है, जो संभवतः उसके पुराने घावों के कारण है।
कौन है सलीम वास्तिक? लोनी का रहने वाला सलीम वास्तिक पहली बार तब चर्चा में आया था जब उसने धार्मिक सुधारों को लेकर वीडियो बनाने शुरू किए थे। इसके बाद 27 फरवरी को उस पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो हमलावर मारे गए थे।
मामले ने तब और तूल पकड़ा जब 24 अप्रैल को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वास्तिक 1995 में गोकुलपुरी में हुए एक किशोर के अपहरण और हत्या के मामले में दोषी है, जिसके लिए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
कानून को लंबे समय तक देता रहा चकमा सलीम वास्तिक का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। साल 2000 में पैरोल मिलने के बाद वह फरार हो गया था। इसके बाद से ही वह अपनी पहचान और ठिकाने बदलकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था।
फिलहाल, इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। स्थानीय अधिकारियों ने उसकी जमानत या रिहाई के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह वीडियो सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
हां, भाई जिहादियों! तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं। तैयार हो जाओ... सलीम वास्तिक का वीडियो वायरल। pic.twitter.com/9emSrXZL4C
— Ratan Gupta (@ratanguptabid) June 10, 2026
नहाने का असली मजा यहीं है... कहते हुए कूदा, वीडियो के जुनून ने ली युवक की जान
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद! ईरान की खौफनाक चेतावनी से दहली दुनिया, क्या शुरू हो गया तीसरा विश्व युद्ध?
सिर्फ 15,600 रुपये में करें दक्षिण भारत की तीर्थ यात्रा: IRCTC लाया खास दिव्य दक्षिण पैकेज
लालू यादव का 79वां जन्मदिन: राबड़ी आवास पर ढोल-नगाड़ों की गूंज, बेटे तेज प्रताप का भावुक संदेश
पीएम मोदी का महा-रिकॉर्ड : इटली की पीएम मेलोनी ने खास अंदाज में दी बधाई, याद की रोम वाली मुलाकात
यूपी में शुरू हुआ आयुष्मान कार्ड का महा-अभियान: अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज पाना होगा बेहद आसान
आलस की पराकाष्ठा: आधी ढकी स्कॉर्पियो लेकर सड़क पर निकला शख्स, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!
मुंबई में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़: बीएमसी रद्द करेगी 20,000 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र
मोदी का झालमुड़ी डिप्लोमेसी : चिराग का साथ, तो कुशवाहा की दूरी; क्या हैं इसके सियासी मायने?
Gaokao vs NEET: चीन की शांति और भारत का विवाद , शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल