तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए ने श्रीलंका में चल रही ट्राई सीरीज का आगाज शानदार अंदाज में किया है। अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका ए को 8 रनों से मात देकर जीत का स्वाद चखा। अब टीम की नजरें अफगानिस्तान ए के खिलाफ 11 जून को होने वाले दूसरे मुकाबले पर टिकी हैं।
पिच और अफगानिस्तान की चुनौती श्रीलंका की धीमी और स्पिन के अनुकूल पिचें बल्लेबाजों के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं हैं। भले ही भारत ने अपने पहले मैच में 277 रन बनाए थे, लेकिन लक्ष्य का बचाव करने के लिए गेंदबाजों को काफी पसीना बहाना पड़ा था। अफगानिस्तान के पास भी घातक स्पिनर्स हैं, जो भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी पर बरकरार रहेगा भरोसा? पहले मैच में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह कुछ खास नहीं कर सके थे। वैभव ने 12 गेंदों में 14 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन सिर्फ 2 रन पर पवेलियन लौट गए। बावजूद इसके, टीम मैनेजमेंट आईपीएल 2026 के उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए एक बार फिर इसी ओपनिंग जोड़ी को मौका देने के मूड में है।
गायकवाड़ और तिलक पर होंगी नजरें टीम की बल्लेबाजी की धुरी ऋतुराज गायकवाड़ होंगे, जिन्होंने पिछले मैच में 101 रनों की शतकीय पारी खेली थी। कप्तान तिलक वर्मा ने भी 60 रन बनाकर मध्यक्रम को मजबूती दी थी। इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों से अफगानिस्तान के खिलाफ भी बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।
गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव की संभावना कम जीत के साथ शुरुआत करने वाली भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी। मध्यक्रम में आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय और सूर्यांश शेडगे जैसे ऑलराउंडर टीम को अतिरिक्त संतुलन प्रदान करेंगे। वहीं, तेज गेंदबाजी की कमान अंशुल कंबोज और अरशद खान के हाथों में रहेगी, जबकि स्पिन का मोर्चा विप्रज निगम संभालेंगे।
अफगानिस्तान ए के खिलाफ इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान और विप्रज निगम।
What a way to kick off the #TriNationSeries! 💥
— BCCI (@BCCI) June 9, 2026
India A pull off a spectacular comeback with the ball to secure a thrilling 8-run victory against Sri Lanka A 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/nwKDTkg1ZY#SLAvINDA
📸 Credits: Sri Lanka Cricket pic.twitter.com/kSNXFOTIKH
100 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी: आलीशान जिंदगी जीने वाले भारतीय मूल के व्यवसायी महेंद्र मखीजानी गिरफ्तार
IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, तीन बड़े मैच विनर बाहर
भारतीय आमों की नेपाल में एंट्री नहीं रुकी, प्रतिबंध की खबरों पर सरकार ने दिया ठोस जवाब
धरती आबा के बलिदान को नमन: पीएम मोदी बोले- बिरसा मुंडा का त्याग हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी आगाज: अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों में कूटे 44 रन
हारी हुई बाजी कैसे पलटी भारत ए? ऋतुराज गायकवाड़ के शतक और अंतिम ओवर के रोमांच ने श्रीलंका को चौंकाया
मिडिल ईस्ट में सीधी जंग: अमेरिका को ईरान ने दी चेतावनी, कहा- फारस की खाड़ी छोड़ दो, वरना इतिहास गवाह है
मोदी का झालमुड़ी डिप्लोमेसी : चिराग का साथ, तो कुशवाहा की दूरी; क्या हैं इसके सियासी मायने?
पीएम मोदी का महा-रिकॉर्ड : इटली की पीएम मेलोनी ने खास अंदाज में दी बधाई, याद की रोम वाली मुलाकात
मणिपुर: अगवा किए गए 6 नगाओं के शव मिलने के बाद भड़का आक्रोश, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले