दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों सूरज आग उगल रहा है। पारा लगातार 44 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है, लेकिन अब राहत की खबर सामने आ रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी। अनुमान है कि 12 जून तक तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
मंगलवार शाम को दिल्ली-एनसीआर ने एक प्रचंड धूल भरी आंधी का सामना किया, जिसने दृश्यता को शून्य के करीब पहुंचा दिया था। पालम मौसम केंद्र पर हवा की गति 120 किमी/घंटा दर्ज की गई, जिसने 4 जून 2001 के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस दौरान पूरा इलाका रेड और ऑरेंज अलर्ट पर रहा।
बुधवार (10 जून) को भी राहत के आसार कम हैं। अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और 20-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। शाम के समय कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश या धूल भरी आंधी की संभावना जताई गई है।
लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों और मौसम विभाग ने हिदायत दी है:
आने वाले 24 घंटों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 12 जून से शुरू होने वाला बदलाव गर्मी से बेहाल दिल्लीवालों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा।
STORY | Palam records highest wind speed since 2001 as massive dust storm sweeps through Delhi
— Press Trust of India (@PTI_News) June 9, 2026
As strong dust-laden winds swept across the national capital on Tuesday evening, the Palam station recorded a peak wind speed of 120 kmph, matching its previous such record in 2001,… pic.twitter.com/FRJ1Qs4XYF
पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास का घेराव: सरकारी राहत सामग्री जमा करने के आरोप पर जमकर चले अंडे
राज्यसभा चुनाव में चीरहरण का बवाल: कांग्रेस MLA के बिगड़े बोल, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर गरमाई MP की सियासत
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज: कैलाश विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस के अंदर से ही मिली जानकारी
क्या टीम इंडिया में एंट्री करेंगे अर्जुन तेंदुलकर? मुंबई टी20 लीग में मचाया धमाल
रील के चक्कर में गंवाया लाखों का iPhone, पानी में बह गया स्मार्ट आइडिया
पेट्रोल पंप पर हीरो बनने का चक्कर पड़ा भारी, लड़कियों के सामने स्टंट दिखाना पड़ा महंगा
1813 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर भी धुरंधर 2 का जलवा, 50 मिलियन व्यूज के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
पीएम मोदी ने रचा इतिहास: सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने, दुनिया से मिली बधाई
अकोला अस्पताल का वायरल वीडियो: स्ट्रेचर न मिलने का दावा या साजिश? जांच शुरू
राजस्थान कांग्रेस में नई कलह: पायलट के पोस्टर से गायब हुए अशोक गहलोत