पश्चिम बंगाल की राजनीति में मां, माटी, मानुष का दावा करने वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) इस समय सबसे बड़े संकट से जूझ रही है। विधानसभा चुनावों में हार के बाद अब पार्टी के भीतर मची भगदड़ ने ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पार्टी अब तीन स्पष्ट धड़ों में बंटती नजर आ रही है।
बागी गुट का दावा: हम 20 सांसद साथ विद्रोह का नेतृत्व कर रहीं सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया है कि उनके साथ पार्टी के 20 सांसद हैं। हाल ही में भाजपा नेता भूपेंद्र यादव के साथ 14 सांसदों की गुप्त मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद बंगाल का सियासी पारा चढ़ गया है।
काकोली घोष के अनुसार, उन्होंने लोकसभा स्पीकर को औपचारिक पत्र सौंप दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे केंद्र की जनहित योजनाओं को बंगाल में लागू न किए जाने से खफा हैं। उन्होंने किसी भी दबाव की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सभी 20 सांसदों ने स्वेच्छा से हस्ताक्षर किए हैं।
TMC का पलटवार: गद्दारों को अब क्यों याद आई समस्या? पार्टी नेतृत्व ने बागियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। टीएमसी नेता कीर्ति आजाद ने बागी सांसदों को गद्दार करार दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोई समस्या थी, तो चुनाव के दौरान ये बातें क्यों नहीं उठाई गईं?
आजाद ने कहा, दीदी के आशीर्वाद और अभिषेक बनर्जी के मार्गदर्शन से ये सभी चुने गए थे। अब चुनाव जीतने के बाद बगावत करना विश्वासघात है। वहीं, महुआ मोइत्रा जैसे वरिष्ठ नेता भी लगातार बागियों पर तीखे हमले कर रहे हैं।
तीसरा गुट और चुप्पी की रणनीति पार्टी के भीतर इस उथल-पुथल के बीच एक तीसरा धड़ा भी मौजूद है। इन सांसदों ने अभी तक न तो ममता बनर्जी के प्रति वफादारी का खुलकर इजहार किया है और न ही बागी गुट में शामिल हुए हैं।
फिलहाल, इस तीसरे खेमे ने पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई है। राजनीति के जानकार मानते हैं कि ये सांसद अभी वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं और दोनों तरफ के नपे-तुले बयानों के बीच अपनी स्थिति सुरक्षित करना चाहते हैं।
क्या गिरेगा ममता का किला? विधायकों की टूट के बाद अब सांसदों का बागी रुख मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। यदि ये सांसद एनडीए (NDA) में शामिल होते हैं, तो केंद्र में टीएमसी की ताकत कमजोर होगी और बंगाल में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो जाएगी। फिलहाल, सभी की निगाहें लोकसभा स्पीकर के अगले कदम पर टिकी हैं।
VIDEO | Delhi: Addressing a press conference Kirti Azad, says, Through the Trinamool Congress, the party of Maa, Mati, Manush, with Didi s blessings and the support and guidance of Abhishek, all 29 of our MPs were elected. I want to ask these traitors ... if you were facing… pic.twitter.com/SnlNJvfaEI
— Press Trust of India (@PTI_News) June 9, 2026
मेसी का जलवा: वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक हैट्रिक के साथ अर्जेंटीना की शानदार शुरुआत
काला सोमवार: एक ही दिन गिरे अमेरिका-रूस के परमाणु बमवर्षक, B-52 हादसे में 8 की मौत
ट्रंप की बातों पर भरोसा नहीं, इजरायल-ईरान डील पर ओवैसी का तीखा हमला
मैदान का किंग अब घर का सुपरहीरो : विराट कोहली और नन्हे अकाय की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
Coforge शेयर: ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह, 50% तक उछल सकता है भाव!
पीएम किसान सम्मान निधि: 20 जून को आएगी 23वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में पहुंचेंगे 2000 रुपये
क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट: होर्मुज जलडमरूमध्य से निकले ईरान के सुपर टैंकर, कीमतों में आई बड़ी राहत
टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का बड़ा धमाका: न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास
NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा खुलासा: टेलीग्राम पर 10 लाख का पेपर लीक स्कैम, सरकार ने ऐप किया बैन
पूर्व सैनिकों के लिए सुनहरा अवसर: अजमेर में IGL CNG स्टेशन चलाने का मौका, जानें आवेदन की प्रक्रिया