मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और अफगानी बल्लेबाज रहमत शाह के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
गर्मी का असर और हताशा भयंकर गर्मी के बीच इस टेस्ट मैच का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आईपीएल 2026 के लंबे सीजन के बाद खिलाड़ी कड़ी धूप में खेलने को मजबूर हैं। भारतीय टीम मैच को जल्द खत्म करने की कोशिश में है, लेकिन अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत शाह ने रक्षात्मक खेल अपनाकर भारतीय गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
सिराज ने दी स्लेजिंग, रहमत ने दिया करारा जवाब रहमत शाह ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक के बाद भी उनकी धीमी बल्लेबाजी देखकर मोहम्मद सिराज हताश हो गए। सिराज ने रहमत को उकसाते हुए कहा, अगर हो सके तो कुछ चौके-छक्के लगाने की कोशिश करो।
इसके जवाब में रहमत शाह ने संयम नहीं खोया और पलटवार करते हुए कहा, तुम अपनी गेंदबाजी पर ध्यान दो, मैं अपने तरीके से बल्लेबाजी करूंगा। सिराज इस दौरान लगातार उन्हें भड़काने का प्रयास करते रहे, जिससे पिच पर विवाद की स्थिति बन गई।
ऋषभ पंत ने शांत कराया मामला दोनों खिलाड़ियों के बीच चल रही जुबानी जंग को बढ़ता देख विकेटकीपर ऋषभ पंत ने हस्तक्षेप किया। पंत बीच-बचाव करने के लिए आए और दोनों खिलाड़ियों को शांत कराया, जिससे मामला आगे नहीं बढ़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
सिराज रहे खाली हाथ, सुथार बने स्टार रहमत शाह ने अंततः 135 गेंदों में 60 रन बनाए, लेकिन उन्हें मानव सुथार ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इस पारी के दौरान मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव विकेट लेने में नाकाम रहे। सिराज ने 9 ओवर में 29 रन दिए लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
उधर, अपने डेब्यू मैच में मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को 3 सफलताएं मिलीं। अफगानिस्तान की पूरी टीम 152 रनों पर सिमट गई और उन्हें फॉलोऑन का सामना करना पड़ा।
— crictalk (@crictalk7) June 8, 2026
श्रेयस अय्यर का नया अध्याय: टीम इंडिया की कप्तानी मिलने पर पहली बार तोड़ी चुप्पी
मिडिल ईस्ट में फिर दहला इजरायल: ईरान और हिजबुल्लाह का संयुक्त हमला, छिड़ी जंग की नई आग
CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर Roll Number Not Found का क्या है माजरा? बोर्ड ने किया खुलासा
पुलिस की दबिश पड़ते ही साड़ियों के ढेर में जा छिपे TMC नेता, वीडियो हुआ वायरल
टी20 टीम की कमान संभालते ही भावुक हुए श्रेयस अय्यर, बोले- यह गर्व का पल
टेलीग्राम पर ‘पेपर लीक’ का झांसा: 2 हजार रुपये में प्रश्नपत्र बेचने वाला शातिर गिरफ्तार
बेवफा पत्नी को रंगे हाथों पकड़ा, फिर सिंदूर धोकर प्रेमी से करवाई शादी: वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
अब अखबार में समोसा-कचौड़ी देना पड़ेगा महंगा, FSSAI ने दी जेल और भारी जुर्माने की चेतावनी
विराट कोहली ने युवा वैभव सूर्यवंशी को सिखाया सफलता का गुरुमंत्र , मुलाकात का किस्सा हुआ वायरल
क्या सूर्यकुमार यादव ने छोड़ दिया मुंबई इंडियंस का साथ? हार्दिक पांड्या को अनफॉलो करने के बाद मची खलबली