उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है। योगी सरकार में मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव के पुराने फैसलों की याद दिलाकर उन्हें कठघरे में खड़ा किया है।
राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा, सुप्रभात अखिलेश जी, उम्मीद है कि हमेशा की तरह आप बेखबर, मस्त और बिना काम के व्यस्त होंगे। राजभर का यह बयान सीधे तौर पर अखिलेश की कार्यशैली पर सवाल उठाने के लिए दिया गया।
राजभर ने 6 जून 2013 की घटना का जिक्र करते हुए एक पुरानी खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया। उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन सपा सरकार ने 2007 के लखनऊ, वाराणसी और फैजाबाद बम धमाकों के आरोपियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने का फैसला लिया था। राजभर ने याद दिलाया कि उस समय इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस फैसले पर सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी और आरोपियों की सूची तक तलब कर ली थी।
ओपी राजभर ने तीखे शब्दों में कहा कि अखिलेश को अपने पुराने फैसले याद रखने चाहिए, ताकि उन्हें अपने पाप का अहसास रहे। उन्होंने कहा, ऐसा करने से आपको 2027 के चुनाव में हार मिलने के बाद ईवीएम या अन्य चीजों को दोष देने का मौका नहीं मिलेगा।
अपनी पोस्ट में राजभर ने सपा कार्यकर्ताओं को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सपा समर्थकों को यह जानना चाहिए कि उनके नेतृत्व ने अतीत में क्या-क्या किया है। अंत में, उन्होंने भाजपा का चर्चित राजनीतिक नारा सपा का गढ़, आतंकवाद की जड़ दोहराकर अखिलेश यादव की घेराबंदी और तेज कर दी है।
2027 चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शब्दों का यह बाण युद्ध यह संकेत देता है कि आने वाले दिनों में यूपी की राजनीति और अधिक आक्रामक होने वाली है।
*सुप्रभात @yadavakhilesh जी, कैसे हैं?
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) June 6, 2026
उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि हमेशा की तरह आप बेखबर, मस्त और बिना काम के व्यस्त होंगे।
खैर कोई बात नहीं। ऐसे ही रहिए।
आज 6 जून है, सोचा आपको याद दिला दूं। आज ही के दिन 2013 में आपकी सरकार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक प्रश्न… pic.twitter.com/T8gu4GzK7p
BJP को अलविदा और नई पारी का आगाज़: अन्नामलाई ने किया अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान
T20 Blast: अंक तालिका के बादशाह बनने की जंग, सरे और हैम्पशायर में होगा महामुकाबला
IND vs AFG: टीम इंडिया के लिए बड़ा संकट, क्या हार्दिक पांड्या भी होंगे वनडे सीरीज से बाहर?
पिता ही बना यमराज: गोरखपुर में अपने कोख के टुकड़ों को दिया जहर, मासूमों की दर्दनाक मौत
रूस का भारत को बड़ा ऑफर: अब Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट साथ मिलकर बनाएगा भारत?
स्टेडियम में श्रेयस अय्यर का जुड़वां मिला! मैच से ज्यादा वायरल हुआ ये वीडियो
धोनी की बराबरी को तैयार ऋषभ पंत: अफगानिस्तान के खिलाफ रचेंगे इतिहास!
जंग रोकने को तैयार पुतिन, लेकिन अलास्का के सीक्रेट समझौते में आखिर क्या है पेंच?
युवाओं के लिए बंपर मौका! दिल्ली टैलेंट हंट में दिखाएं अपना हुनर, जीतें 2.5 लाख रुपये तक का इनाम
‘पेद्दी’ की बंपर शुरुआत: पहले दिन 100 करोड़ पार, राम चरण की पत्नी उपासना ने यूं मनाया जश्न