देश में लगातार बढ़ रहे पेपर लीक मामलों ने लाखों छात्रों के भविष्य पर संकट खड़ा कर दिया है। अब इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोर्चा खोलते हुए देश की जनता से सड़कों पर उतरकर विरोध करने की सीधी अपील की है।
केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर आरोप लगाया कि पेपर लीक कोई संयोग नहीं, बल्कि एक सुनियोजित और बहुत बड़ा रैकेट है। उन्होंने कहा कि इसमें प्रभावशाली लोग शामिल हैं और जब तक जनता दबाव नहीं बनाएगी, यह सिलसिला कभी नहीं रुकेगा।
केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में अपनी सरकारों का उदाहरण देते हुए केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया, दिल्ली में 10 साल और पंजाब में 4 साल से हमारी सरकारें हैं, लेकिन एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। केंद्र के हर पेपर में गड़बड़ी हो रही है, क्योंकि उनकी नीयत साफ नहीं है।
सीबीएसई (CBSE) मामले पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ओएसएम (OSM) का ठेका ऐसी कंपनी को दिया गया, जिसे तेलंगाना में धांधली के कारण ब्लैकलिस्ट किया गया था। केजरीवाल के अनुसार, उस कंपनी की गड़बड़ियों के कारण तेलंगाना में 20 से अधिक छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली थी। इसके बावजूद केंद्र ने उसे पूरे देश में पेपर कराने का काम सौंप दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि घोटालेबाजों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा, सीबीएसई चेयरमैन को हटाकर कृषि मंत्रालय में भेज दिया गया, लेकिन कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। कमेटियां बनाकर सिर्फ मामले को ठंडा करने और घोटालों पर पर्दा डालने की कोशिश हो रही है।
NEET पेपर लीक मुद्दे का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि जब समस्या पेपर सेटिंग के स्तर पर है, तो सरकार ट्रांसपोर्टेशन सुधारने की बात कर रही है। उन्होंने इसे एक दिखावा बताया और कहा कि इनका मकसद पेपर लीक रोकना नहीं, बल्कि अगले साल फिर से अरबों रुपये कमाने का रास्ता साफ रखना है।
अपनी अपील में केजरीवाल ने कहा, यह आपके बच्चों, परिवार और देश के भविष्य का सवाल है। अगर आज चुप रहे, तो अगले साल फिर यही स्थिति होगी। सब इकट्ठे हो जाओ और मांग करो—बस, अब और नहीं सहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक जनता एकजुट होकर सरकार को मजबूर नहीं करती, तब तक इस भ्रष्ट सिस्टम में कोई बदलाव नहीं आएगा।
पेपर लीक अरबों खरबों का धंधा है। इस धंधे में बहुत बड़े-बड़े लोग शामिल हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 5, 2026
जब तक आप सब लोग सड़कों पे उतर के सरकार को मजबूर नहीं करोगे, ये धंधा बंद नहीं होगा। अगले साल ऐसे ही सारे पेपरों में फिर से गड़बड़ होगी।
अपने बच्चों के भविष्य के लिए, अपने परिवार के भविष्य के लिए, देश के… pic.twitter.com/bYbITKvkUx
रिकॉर्ड कीजिए, तिरंगा लाइए : जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का महा-प्रोटेस्ट, जानें क्या है 6 जून का प्लान
आर्थिक सुनामी के दावे पर बीजेपी का तगड़ा प्रहार: राहुल गांधी को 7.7% जीडीपी ग्रोथ का आईना
IND vs AFG: टीम इंडिया का ऐलान, नंबर-3 पर बड़ा दांव; इस बड़े खिलाड़ी को करना होगा इंतजार
सुरक्षा हटी, सियासत गरमाई: लालू और राबड़ी देवी का सरकारी सुरक्षा लेने से इनकार
भाजपा छोड़ अन्नामलाई ने फूंका चुनावी बिगुल: 2031 का लक्ष्य और नई पार्टी का ऐलान
हॉकी में भारत का जलवा: पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
टी20 वर्ल्ड कप: क्या वॉर्म-अप से बदलेगी टीम इंडिया की किस्मत? हरमनप्रीत की सेना को आखिरी परीक्षा का इंतजार
केएल राहुल का सस्ता बेस प्राइस भी नहीं आया काम, महाराजा ट्रॉफी ऑक्शन में क्यों रहे अनसोल्ड?
ऑनर किलिंग: रेस्तरां में दोस्त के साथ बैठी बेटी को पिता ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
भीषण गर्मी से बेहाल बंदरों ने ताजमहल के फव्वारे को बनाया पूल , वीडियो वायरल