सोशल मीडिया पर जानवरों के वफादार और समझदार वीडियो देखना किसे पसंद नहीं होता? लेकिन चीन से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। चीनी इंटरनेट पर 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाले लोकप्रिय बॉर्डर कॉली नस्ल के कुत्ते छूतोऊ को चोरों ने अगवा कर महज 180 युआन (करीब 2000 रुपये) में एक डॉग मीट रेस्टोरेंट को बेच दिया, जहां उसे बेरहमी से मार डाला गया।
छूतोऊ कोई आम कुत्ता नहीं, बल्कि एक स्टार था। वह हेनान प्रांत के ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर गुओ का सबसे पक्का साथी था। 2018 में गुओ द्वारा गोद लिया गया यह कुत्ता अपनी बुद्धिमानी के लिए जाना जाता था। वह अपने मालिक के साथ चीन के ऊंचे पहाड़ों, तपते रेगिस्तानों और खूबसूरत वादियों में रोड ट्रिप पर जाता था। उसकी वफादारी और कैंप की रखवाली करने के वीडियोज को करोड़ों लोग देखते थे।
यह दर्दनाक वाकया तब हुआ जब मालिक गुओ जॉर्जिया की यात्रा पर थे और छूतोऊ की देखरेख उनके माता-पिता कर रहे थे। 11 मई को छूतोऊ अपने खेत से गायब हो गया। सीसीटीवी फुटेज में दो अनजान लोग स्कूटी पर आते और छूतोऊ को जबरन उठाकर ले जाते दिखे। खबर मिलते ही गुओ अपनी विदेश यात्रा बीच में ही छोड़कर वापस लौटे और अपने जिगर के टुकड़े को ढूंढने में जुट गए।
हफ्तों की तलाश के बाद गुओ ने उस चोर को ढूंढ निकाला। उन्होंने छूतोऊ की जान बचाने के लिए चोर को 10,000 युआन (करीब 1.15 लाख रुपये) देने की पेशकश भी की। चोर ने झूठ बोला कि उसने कुत्ते को लावारिस समझकर उठाया था, जबकि छूतोऊ के गले में पट्टा और ट्रैकिंग डिवाइस लगा था। आखिरकार गुओ को वह खबर मिली जिसने उन्हें तोड़ दिया: चोर ने छूतोऊ को एक रेस्टोरेंट को बेच दिया था, जहाँ उसे मारकर पकाया जा चुका था।
पकड़े जाने के बाद भी चोर और उसके परिजनों के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था। उन्होंने उल्टा गुओ से कहा, कुत्ता मर चुका है, अब तमाशा बंद करो। इस बयान ने सोशल मीडिया यूजर्स के गुस्से को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। लोग अब चीन सरकार से मांग कर रहे हैं कि डॉग मीट रेस्टोरेंट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए और बेजुबानों के हत्यारों को कड़ी सजा दी जाए।
गुओ अब अपने साथी को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन राह आसान नहीं है। चीन में जानवरों की सुरक्षा के लिए कोई सख्त राष्ट्रीय कानून नहीं है। वहां पालतू जानवरों को सिर्फ प्रॉपर्टी यानी एक सामान माना जाता है। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि चोर को चोरी के आरोप में जेल हो सकती है, लेकिन एक पालतू जानवर की हत्या के लिए कानून में कोई विशेष प्रावधान नहीं है, जो इस मामले को और भी जटिल बनाता है।
लेखक: शेख इंजमाम उल हक
Chutou, a dog influencer with 1.5 million followers on Chinese social media, went missing only for its owner to later discover that it had reportedly been sold for just $34 in a dog meat market, leaving him devastated and in tears pic.twitter.com/Z4vsLu1VVp
— Lord Immy Kant (@KantInEastt) June 4, 2026
पिता ही बना यमराज: गोरखपुर में अपने कोख के टुकड़ों को दिया जहर, मासूमों की दर्दनाक मौत
सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाना बड़ा जोखिम? पूर्व चीफ सेलेक्टर ने जताई नाराजगी
गाजियाबाद में अपना आशियाना या बिजनेस शुरू करने का मौका: GDA की मेगा नीलामी शुरू
आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ाने वाले लोग देश के दुश्मन : सूरत में पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार
लॉर्ड्स की दहाड़: ओली रॉबिन्सन की शानदार वापसी पर भावुक हुईं पत्नी, कहा- गर्व से भर आईं आंखें
धोनी की बराबरी को तैयार ऋषभ पंत: अफगानिस्तान के खिलाफ रचेंगे इतिहास!
इंदौर बनेगा ग्लोबल हब: भारत-लातिन अमेरिका एवं कैरेबियाई व्यापार फोरम में जुटेंगे 15 देशों के दिग्गज
इतिहास रचने वाले प्रग्गनानंद: नॉर्वे चेस में लगा जीत का मदर-मैजिक
ईशान किशन की सर्च हिस्ट्री और ऋषभ पंत की नादानी , अक्षर पटेल ने खोले टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम के राज
ऑनर किलिंग: रेस्तरां में दोस्त के साथ बैठी बेटी को पिता ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत