सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के प्रमुखों के साथ की गई बैठक इन दिनों चर्चा में है। पुतिन ने न केवल भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की सराहना की, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी जमकर तारीफ की। हालांकि, इस बैठक में पुतिन के बयानों के अलावा एक और चीज ने सबका ध्यान खींचा।
पुतिन की तारीफ पर आई मुस्कान जैसे ही पुतिन यह कह रहे थे कि भारत और पीएम मोदी पर किसी भी तरह का बाहरी दबाव डालना अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए हानिकारक है, कैमरा उनके सामने बैठी एक महिला पर गया। उस वक्त महिला के चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान थी। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लोग यह जानने के लिए उत्सुक हो गए कि आखिर यह रहस्यमयी महिला कौन है।
कौन हैं राउशन काझिबायेवा? बैठक के दौरान महिला के सामने रखी नेमप्लेट से उनकी पहचान हुई। इनका नाम राउशन झानाबेरगेनोव्ना काझिबायेवा है। राउशन कजाखिस्तान की एक वरिष्ठ मीडिया अधिकारी हैं और वहां के राष्ट्रपति के आधिकारिक मीडिया संस्थान टेलेरेडियो कॉम्प्लेक्स ऑफ द प्रेसिडेंट की डायरेक्टर जनरल हैं। उन्हें कजाखिस्तान की सबसे प्रभावशाली मीडिया हस्तियों में गिना जाता है।
क्यों मौजूद थीं इस हाई-प्रोफाइल बैठक में? राउशन काझिबायेवा सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (SPIEF) के दौरान हुई इस बैठक में कजाखिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। खास बात यह है कि बैठक के दौरान सबसे पहला सवाल भी उन्होंने ही पुतिन से पूछा था। उन्होंने रूस और कजाखिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों और हालिया यात्राओं के महत्व पर चर्चा की थी, जिसके जवाब में पुतिन ने दोनों देशों की मित्रता की सराहना की।
मीडिया जगत का बड़ा नाम 47 वर्षीय काझिबायेवा का करियर काफी प्रभावशाली रहा है। राष्ट्रपति के मीडिया संस्थान की कमान संभालने से पहले, वह कजाखिस्तान के प्रधानमंत्री की प्रेस सचिव, सीनेट की प्रेस सेवा की प्रमुख और रक्षा मंत्रालय के मीडिया विभाग की डायरेक्टर भी रह चुकी हैं। इन्हीं अनुभवों के कारण उन्हें कजाखिस्तान के सरकारी मीडिया तंत्र की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक माना जाता है।
🇷🇺🇮🇳Putin: Pressure on India over Russia is failing
— Sputnik (@SputnikInt) June 4, 2026
The US continues to pressure India over its cooperation with Russia, President Vladimir Putin said during a meeting with international news agencies in St. Petersburg.
🔶 Attempts to pressure Prime Minister Narendra Modi have… pic.twitter.com/giroXu2eja
आईपीएल का नया मिस्ट्री बॉय: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने वाले माधव तिवारी का लक्ष्य, 15 साल तक देश के लिए खेलना है
पटना कोचिंग वॉर: खान सर बनाम रौशन आनंद, अवध ओझा की एंट्री ने बढ़ाई हलचल
ईधन क्रांति: दिल्ली में खुला देश का पहला E85 पेट्रोल-पंप, अब किसान बनेंगे ऊर्जादाता
टी20 टीम इंडिया का अगला कप्तान: क्या रजत पाटीदार होंगे सूर्यकुमार यादव के उत्तराधिकारी?
8वें वेतन आयोग की चर्चाओं के बीच बड़ा धमाका: इस राज्य ने कर्मचारियों का DA 60% किया
नैनीताल के नन्हे जादूगर का फैन हुए आनंद महिंद्रा, पढ़ाई से लेकर करियर तक उठाने की कही बात
कांवड़ यात्रा 2026: 1 जुलाई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, दिल्ली सरकार ने कसी कमर
यूपी में मौसम का महा अलर्ट : 70 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, इन जिलों में बरसेगी आफत
रूस का भारत को बड़ा ऑफर: क्या सुखोई-57 से बदलेगी भारतीय वायुसेना की तकदीर?
रील के चक्कर में मौत से खिलवाड़: चलती ट्रेन के दरवाजे पर लटकी महिला का वीडियो वायरल