आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया था। इस वीडियो में विराट कोहली, 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के कंधे पर हाथ रखकर कुछ समझाते हुए नजर आए थे। अब आरसीबी ने उस बातचीत का खुलासा कर दिया है।
कोहली की खास सलाह आरसीबी द्वारा जारी किए गए स्पष्ट ऑडियो वाले वीडियो में विराट कोहली ने वैभव की हौसला अफजाई करते हुए कहा, यहां से ऊपर जाना है। जो हुआ है वह अच्छी मेहनत और विश्वास की वजह से हुआ है। कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है... एक बिहारी, सब पर भारी। खत्म गेम।
आग को सही दिशा वीडियो शेयर करते हुए आरसीबी ने लिखा, वह व्यक्ति जिसने भारतीय क्रिकेट को निडर बनाया और वह लड़का जो बेखौफ बल्लेबाजी करता है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इससे बेहतर सलाह नहीं मिल सकती थी। कोहली का यह अंदाज युवा बल्लेबाज के लिए एक बड़े मार्गदर्शन का काम कर रहा है।
वैभव का ऐतिहासिक सीजन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में बल्लेबाजी के नए मानक स्थापित किए। उन्होंने 15 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237 से अधिक रहा, जो उनकी आक्रामक शैली को दर्शाता है।
क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त वैभव ने इस सीजन में कुल 72 छक्के जड़े। इसके साथ ही उन्होंने साल 2012 में क्रिस गेल द्वारा एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। युवा खिलाड़ी के नाम इस सीजन कुल 5 बड़े अवॉर्ड रहे, जिसमें ऑरेंज कैप और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन शामिल हैं।
𝗧𝗵𝗲 𝗺𝗮𝗻 𝘄𝗵𝗼 𝗺𝗮𝗱𝗲 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻 𝗰𝗿𝗶𝗰𝗸𝗲𝘁 𝗳𝗲𝗮𝗿𝗹𝗲𝘀𝘀 🤝 𝘁𝗵𝗲 𝗯𝗼𝘆 𝘄𝗵𝗼 𝗯𝗮𝘁𝘀 𝗳𝗲𝗮𝗿𝗹𝗲𝘀𝘀 🫶💪
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 3, 2026
The best piece of advice the 15-year old Vaibhav Suryavanshi could get! And who better than Virat Kohli to help fuel his fire in the right direction.… pic.twitter.com/MUqCRBo0la
क्या भारत ने बेच दिया अपना सोना? ₹1.14 लाख करोड़ की अफवाहों पर RBI का आया बड़ा बयान
40 साल बाद बांग्लादेश का वैश्विक दबदबा: विदेश मंत्री खलीलुर रहमान बनेंगे संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष
चप्पल पहनकर डॉ. आंबेडकर को पुष्पांजलि: ममता बनर्जी पर बरसी BJP, कहा- संविधान से ऊपर शरिया
चाचा पवन कल्याण का भतीजे राम चरण पर प्यार: पेड्डी के लिए दिया खास आशीर्वाद
कर्नाटक में नया युग: डी.के. शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
क्या ममता बनर्जी के हाथ से फिसल रही है टीएमसी? धरने में सांसदों-विधायकों की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई टेंशन
पहली सेल में मचा तहलका: 1 घंटे में आउट ऑफ स्टॉक हुआ HMD Vibe2 5G, आज फिर खरीदने का मौका
महायुति में सीट वॉर : एमएलसी चुनाव से पहले गठबंधन में घमासान, क्या सुलझ पाएगा विवाद?
यूके का सबसे भयावह सच: 700 दरिंदों के बीच पिंजरों में कैद मासूम बच्चियां
सास की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए बहू का अनोखा संकल्प: सिर पर बैठाकर शुरू की 84 कोस की परिक्रमा