ट्विशा शर्मा डेथ केस की गुत्थी सुलझाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक अहम कदम उठाया है। सोमवार, 1 जून को जांच एजेंसी ने भोपाल स्थित पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर पर क्राइम सीन रीक्रिएशन किया। इस दौरान डमी बॉडी के जरिए घटना के हर पहलू को दोबारा जीवंत किया गया ताकि बयानों और सबूतों का बारीकी से मिलान हो सके।
सीबीआई की टीम, फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ दोपहर 12 बजे पूर्व जज के घर पहुंची। करीब दो घंटे तक घर की छत पर चली इस प्रक्रिया में डमी बॉडी का उपयोग किया गया। जांच एजेंसी ने यह समझने की कोशिश की कि घटना के समय कौन कहां मौजूद था।
आरोपियों—पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह—को भी मौके पर बुलाया गया था। गिरिबाला सिंह ने उस पल को दर्शाया जब उन्होंने कथित तौर पर बेल्ट काटा था, वहीं समर्थ सिंह ने बताया कि उन्होंने बॉडी को किस तरह उठाया था।
रीक्रिएशन के दौरान सीबीआई ने कई महत्वपूर्ण सवाल दागे। एजेंसी यह जानना चाहती है कि:
यह एक वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया है। जब घटनास्थल पर मिले सबूत और गवाहों के बयानों में विरोधाभास होता है, तब एजेंसियां रीक्रिएशन का सहारा लेती हैं। इसमें घटना को ठीक उसी तरह दोहराया जाता है जैसे वह हुई थी। मकसद स्पष्ट होता है—यह पता लगाना कि सामने आई कहानी सच है या किसी ने गढ़ी है।
कई बार घटनाएं वैसी नहीं होतीं जैसी दिखाई देती हैं। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से यह तय किया जाता है कि मामला हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना है।
गोली लगने के मामलों में शूटर और पीड़ित के बीच की दूरी या फांसी के मामलों में फंदे की लंबाई और ऊंचाई का विश्लेषण इसी प्रक्रिया से होता है। ट्विशा शर्मा केस में भी सीबीआई इसी वैज्ञानिक तरीके से उन कड़ियों को जोड़ रही है जो अब तक अनसुलझी थीं।
ट्विशा शर्मा मामले में हाल ही में पति-पत्नी और वो का एंगल भी चर्चा में आया है। समर्थ सिंह को ट्विशा की प्रेगनेंसी पर भी शक था, जिसके चलते सीबीआई हर उस बयान की सत्यता की जांच कर रही है जो अब तक आरोपियों द्वारा दिए गए हैं। यह रीक्रिएशन भविष्य में कोर्ट में पेश किए जाने वाले सबूतों के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा।
*#WATCH | Bhopal | Twisha Sharma death case | As part of CBI s ongoing investigation, the CBI team, along with Twisha s mother-in-law Giribala Singh and husband Samarth Singh, recreate the crime scene at their residence in Bhopal. pic.twitter.com/6N5vaQExXt
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 1, 2026
IPL ट्रॉफी पर ऐसा क्या पढ़ रहे थे विराट कोहली? जिसे देखकर अनुष्का शर्मा की हंसी नहीं रुकी!
30 हजार की नौकरी को मारी लात, आज कैब बिजनेस से कमा रहा हर महीने 2 लाख रुपये
RCB की जीत का खुमार: बीच सड़क पर उतारे कपड़े, पुलिस के सामने किया नागिन डांस , देखें वायरल वीडियो
राजस्थान में दिखा दुबई जैसा खौफनाक सैंडस्टॉर्म, रेत की चादर में डूबा बीकानेर
लाडकी बहिन योजना: किस्त क्यों रुकी? मंत्री अदिति तटकरे ने बताई इन 4 गलतियों की सच्चाई
अखिलेश परिवार की पूर्व बहू का भाजपा नेता संग विवाह: क्या मिली मुंह दिखाई में?
IPL 2026: आरसीबी की जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में क्यों बदली विराट कोहली ने जर्सी? सामने आया अनकट वीडियो
JEE Advanced 2026: 15 घंटे की पढ़ाई नहीं, कूल माइंडसेट से कबीर छिल्लर ने गाड़े सफलता के झंडे
डिजिटल इंडिया की नई उड़ान: UPI ट्रांजैक्शन ने मई 2026 में तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड
प्रयागराज में हाई वोल्टेज ड्रामा: पेपर लीक पर संजय सिंह और प्रशासन में तीखी तकरार, आंदोलन का ऐलान