रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के हीरो विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी तो रहे, लेकिन इस सफलता की असली पटकथा पर्दे के पीछे से 7 दिग्गजों ने लिखी है।
आइए जानते हैं उन मास्टरमाइंड्स के बारे में जिन्होंने आरसीबी को आईपीएल की सबसे खतरनाक टीम बना दिया है।
हेड कोच एंडी फ्लावर इस जीत के सबसे बड़े स्तंभ हैं। उनके आने के बाद से आरसीबी की कायापलट हो गई है। 2022 से 2024 तक टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने के बाद, फ्लावर ने अपनी रणनीति से 2025 और 2026 में टीम को लगातार दो बार चैंपियन बनाया है।
बल्लेबाजी कोच और मेंटॉर के रूप में दिनेश कार्तिक खिलाड़ियों के भरोसेमंद दोस्त बने। वे खिलाड़ियों को सीधे उनकी खामियां बताते हैं। दिलचस्प बात यह है कि भुवनेश्वर कुमार जैसे मैच विनर को टीम में शामिल करने के पीछे कार्तिक की ही सटीक सलाह थी।
क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबाट ने टीम में शिकारियों वाली मानसिकता पैदा की। उन्होंने टीम का नजरिया बदला और रजत पाटीदार को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में टीम ने मुश्किल पलों में निडर होकर क्रिकेट खेलना सीखा।
पेस बॉलिंग कोच ओमकार साल्वी ने हर बल्लेबाज के लिए अलग जाल बुना। फाइनल में गुजरात के बल्लेबाजों को शॉर्ट-पिच गेंदों पर फंसाने की रणनीति उन्हीं की थी। रसिख सलाम की चमक के पीछे भी साल्वी की कोचिंग का बड़ा योगदान है।
जीत में फील्डिंग कोच रिचर्ड हैलसल का भी बड़ा हाथ रहा, जिन्होंने दबाव वाले क्षणों में टीम को फुर्तीला बनाए रखा। इसके अलावा, हेड ऑफ स्काउट मलोलन रंगराजन की खोज और एनालिस्ट फ्रेडी विल्डी के डेटा-आधारित फैसलों ने टीम को विपक्षी टीमों से कई कदम आगे रखा।
आरसीबी की यह डोमिनेंस महज खिलाड़ियों का खेल नहीं, बल्कि इन 7 दिग्गजों के बेहतरीन तालमेल और दूरदर्शी सोच का नतीजा है।
Head Coach - Andy Flower
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 1, 2026
Director of Cricket - Mo Bobat
Mentor - Dinesh Karthik
Pace Bowling Coach - Omkar Salvi
Fielding Coach - Richard Halsall
Head of Scout - Malolan Rangarajan
Analyst - Freddie Wilde
THE MAIN PEOPLE BEHIND RCB DOMINANCE 🔥👌 pic.twitter.com/RM9KDvGueI
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने क्राइम सीन किया रीक्रिएट, 80 किलो के डमी से बुनी जा रही गुत्थी
IPL 2026: शुभमन गिल और साई सुदर्शन बाहर, विराट कोहली बने ओपनर; जानें किसे मिली बेस्ट टीम में जगह
ना बैट पकड़ा, ना गेंद को हाथ लगाया, फिर भी इन 7 दिग्गजों ने आरसीबी को बनाया चैंपियन
स्टैंड्स में बैठा नन्हा फैन बना आईपीएल का सुपरस्टार : वैभव सूर्यवंशी की कहानी पर भावुक हुए संजीव गोयनका
आरसीबी की खिताबी जीत के बीच मैदान पर भिड़ गए विराट और गिल, क्या हुआ था उस पल?
IPL के शोर में बड़ा धमाका: इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर गूंजे 6 छक्के, कुशल भुरटेल ने रचा इतिहास!
टिफनी ट्रंप का वंतारा दौरा: भारत की मेहमाननवाजी और वन्यजीव संरक्षण से प्रभावित हुईं अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी
आरसीबी की जीत के जश्न में अनुष्का ने लगाया दिनेश कार्तिक को गले, विराट के एक्सप्रेशन ने बटोरी सुर्खियां
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का जलवा, RCB बनी चैंपियन; जानें किसे मिला कौन सा सम्मान
मुंबई एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा प्रहार: 4.2 करोड़ का सोना जब्त, ज्वेलर समेत तीन गिरफ्तार