पंजाब के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है। 1,977 वार्डों में हुए इन चुनावों में आप ने 900 से अधिक सीटों पर कब्जा जमाया है।
आप फाइनल में, दूसरे स्थान की जंग जारी इस ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब अपनी जीत के फाइनल में पहुंच चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब यह देखना बाकी है कि दूसरे नंबर पर कौन सी पार्टी आती है। मान के अनुसार, जनता ने आप के विकास कार्यों पर मुहर लगाकर यह साबित कर दिया है कि वे बदलाव के साथ हैं।
विपक्ष के गढ़ ढहे मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के साथ विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष के क्षेत्र बरनाला में 50 सीटों में से AAP को 37 मिलीं, जबकि भाजपा मात्र 5-6 सीटों पर सिमट गई। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राजा वारिंग के गढ़ गिद्दरबाहा में भी AAP ने 19 में से 17 सीटों पर जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल की सीटें मिला भी दें, तो भी आप की आंधी के सामने वे टिक नहीं पा रहे।
धांधली के आरोपों पर पलटवार विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए मान ने कहा कि सभी दलों के प्रतिनिधि मतगणना केंद्रों पर मौजूद थे, इसलिए अब धांधली का आरोप लगाना बेबुनियाद है। उन्होंने कांग्रेस के पुराने रवैये पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी परंपरा रही है कि जीतें तो लोकतंत्र, हारें तो धांधली। उन्होंने स्पष्ट कहा, बैलगाड़ी पर मतदान का जमाना बीत चुका है, अब ये नाटक नहीं चलेंगे।
पंजाबी दादागिरी बर्दाश्त नहीं करते विपक्ष को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों को धमकाकर या बल का प्रयोग कर नहीं दबाया जा सकता। उन्होंने कहा कि पंजाबी प्यार से काम करवाते हैं, लेकिन अगर उन्हें धमकाने की कोशिश की गई, तो वे दूने वेग से पलटवार करते हैं।
नफरत की राजनीति को नकारा मान ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि पंजाब वासियों ने धर्म और जाति के नाम पर लड़ने वाली पार्टियों को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत राज्य में विकास की राजनीति की जीत है और आने वाले समय में सरकार इसी गति से जनता के हित में काम करती रहेगी।
*पंजाब में शहरी क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के लिए पंजाब के लोगों का दिल से धन्यवाद। सबको बधाई।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 29, 2026
लोगों ने ये ऐतिहासिक वोट देकर भगवंत मान सरकार के कामों को शाबाशी दी है। ऐसे ही हम अच्छे काम आगे भी करते रहेंगे।
ED पार्टी का सफ़ाया हो गया। ED पार्टी ने पंजाब के छोटे… pic.twitter.com/NxQI56gEEt
14 साल की उम्र में क्रिकेट का ध्रुव तारा : वैभव सूर्यवंशी ने बिना किसी प्लान के कैसे हिला दी वर्ल्ड क्लास बॉलिंग?
पंजाब निकाय चुनाव: आप की धमाकेदार जीत, भगवंत मान बोले- अब जनता ने तय कर दिया है भविष्य
दुनिया इजरायल के खिलाफ, लेकिन भारत में है क्रेजी लव ... नेतन्याहू ने खोल दिया दिल!
कनाडा की शर्मनाक विफलता: खालिस्तानी उपद्रवियों ने भारतीय दूत का काफिला रोका, तिरंगा फाड़ा
चिलचिलाती धूप में मजदूर का देसी जुगाड़ : गत्ते का कवर पहनकर किया काम, वीडियो देख भर आईं लोगों की आंखें
यूपी में प्रशासनिक सर्जरी: योगी सरकार ने किए 9 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का पॉडकास्ट अवतार: अखिलेश यादव से ठनी, बोले- लोहिया भी पत्रकार थे
लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का फूटा गुस्सा, छवि खराब करने वाली साजिश पर दिया करारा जवाब
कर्नाटक कांग्रेस में पावर गेम : क्या सिद्धारमैया-शिवकुमार की खींचतान गिरा देगी नई सरकार?
नंदनी शर्मा का तूफानी आगाज: डेब्यू पर मचाया कोहराम, 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया चकनाचूर