सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो हमें हैरान भी करता है और हंसाता भी है। इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें पति-पत्नी की जुगलबंदी ने लोगों को दंग कर दिया है।
अनोखा टीमवर्क आया सामने आम तौर पर घर में बिजली का काम करते समय लोग सुरक्षा के लिए सीढ़ी या स्टूल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस वीडियो में पति ने अपनी पत्नी से ऐसी मदद ली, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। पंखा खराब होने पर पति ने किसी सीढ़ी को ढूंढने के बजाय सीधे अपनी पत्नी के कंधों का सहारा लिया।
पत्नी बनी सुपरवुमन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पत्नी ने अपने पति को अपने कंधों पर मजबूती से उठा रखा है। पति बड़ी सहजता से खड़े होकर पंखे की वायरिंग ठीक कर रहा है। सबसे मजेदार दृश्य वह है जब पत्नी बिना किसी परेशानी के अपने पति को कंधों पर लिए कमरे में घूमती हुई दिखाई देती है। ऐसा लग रहा है मानो उनके लिए यह कोई बड़ी बात ही नहीं है।
सोशल मीडिया पर मचे मजेदार कमेंट्स यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो को देख यूजर्स खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं।
एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, जब घर में इतनी मजबूत पत्नी हो तो सीढ़ी और स्टूल का क्या काम? वहीं दूसरे ने लिखा, भाभी जी तो अंबुजा सीमेंट से भी ज्यादा मजबूत निकलीं। कुछ लोगों ने इसे बेहतरीन पार्टनरशिप बताया तो किसी ने इसे अनोखा देसी जुगाड़ करार दिया।
बहरहाल, यह वीडियो इस बात का सबूत है कि सोशल मीडिया पर लोग अपनी मस्ती और अनोखे अंदाज से किसी भी पल को यादगार बना सकते हैं।
जिसकी बीवी मोटी उसका भी बड़ा नाम है।
— TANVEER (@sktanveer87) May 18, 2026
कंधे पर चढ़कर वायरिंग कर लो।
टेबल का क्या काम है 😂😂😂 pic.twitter.com/v4G2csjrCb
15 साल का लड़का बना सांसद प्रत्याशी , उम्र पूछी तो बोला- मैं बच्चा नहीं, बौना हूं
# विनेश फोगाट की बड़ी जीत: सुप्रीम कोर्ट से मिली एशियन गेम्स ट्रायल में उतरने की मंजूरी
इस पुल पर टर्न होते ही गायब हो जाती हैं गाड़ियां! क्या सच में ये दूसरी दुनिया का रास्ता है?
सैलून में बाल कटवा रहे थे लोग, तभी कांच तोड़कर अंदर घुसा काल; रोंगटे खड़े कर देगा ये Video
भीषण गर्मी का कहर: अस्पताल में बेजुबानों की कतार, ड्रिप पर जिंदगी जीने को मजबूर बकरे-कुत्ते
MI में सब कुछ ठीक नहीं... पूर्व क्रिकेटर की दो टूक, हार्दिक को हटाकर इन 3 दिग्गजों को सौंपें कमान
न फिल्मी पढ़ाई न अंग्रेजी का ज्ञान: फोटोग्राफर ने AI से बनाई शॉर्ट फिल्म, हॉलीवुड हुआ मुरीद
नर्वस नाइंटीज का अभिशाप: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का शतक फिर चूका, गुजरात के खिलाफ टूटा दिल
चलती ट्रेन में मौत को मात: 6 महीने के मासूम की जान बचाने के लिए फरिश्ता बने TTE
चंदौली: सपा महिला जिलाध्यक्ष पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, बाल पकड़कर घसीटा और फोड़ा सिर