बाजार में मिलने वाले खाने-पीने की चीजों में मिलावट की खबरें नई नहीं हैं, लेकिन ताजा मामला आपके होश उड़ा सकता है। अगर आप भी अब तक यह सोचकर निश्चिंत थे कि सीधे ग्वाले से लिया गया गाय या भैंस का दूध शुद्ध है, तो यह वीडियो आपकी सोच बदल देगा।
वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक दूध वाला बड़े आराम से कहीं से खरीदे गए दूध के पैकेट फाड़ रहा है और उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर बंधे बड़े कंटेनर में उड़ेल रहा है। दावा किया जा रहा है कि यही पैकेट वाला दूध बाद में लोगों के घरों में ताजा और शुद्ध भैंस का दूध बताकर बेचा जाता है।
भ्रम टूटा, तो फूटा गुस्सा
इस वीडियो ने लोगों को गहरी चिंता में डाल दिया है। एक्स (पुराना ट्विटर) पर इस वीडियो को @RebelliousPari8 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, अगर आपको लगता है कि आप सुरक्षित हैं क्योंकि आप पैकेट वाला नहीं, बल्कि ग्वाले से गाय-भैंस का दूध ले रहे हैं, तो आप भ्रम में हैं।
यूजर्स की प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर हड़कंप मच गया है। लोग खाने-पीने की चीजों में हो रही इस धोखाधड़ी पर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, अब समझ नहीं आता कि भरोसा किस पर करें? दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा, गांव वाले तो बस पानी मिलाते थे, यहां तो पूरा गोरखधंधा ही बदल गया। कई लोगों ने आशंका जताई है कि हो सकता है दूध वाला सस्ता या एक्सपायर्ड पैकेट वाला दूध इस्तेमाल कर रहा हो।
सिस्टम पर उठे सवाल
ज्यादातर यूजर्स का मानना है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल अब चरम पर है और आम जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। लोगों ने मांग की है कि ऐसे मिलावटखोरों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि यह सीधे तौर पर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है।
यह वायरल वीडियो इस बात का कड़वा सच है कि आजकल बाजार में शुद्धता की पहचान करना नामुमकिन जैसा हो गया है।
अगर आपको लगता है कि आप सुरक्षित हैं क्योंकि आप पैकेट वाला मिलावटी दूध नहीं,
— Rebellious 2.0🕊️ (@RebelliousPari8) May 28, 2026
बल्कि सीधे ग्वाले से गाय-भैंस का दूध ले रहे हैं… तो शायद आप भ्रम में हैं!
ये वीडियो देख लीजिए,
आपका भ्रम आज टूट जाएगा..😁
मुझे तो ये भी लग रहा है कि शायद इसमें एक्सपायर्ड पैकेट वाला दूध मिलाया जा… pic.twitter.com/k15h4aAiOo
उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न : आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, 15 राज्यों में चेतावनी जारी
लगे रहो, बस लगे रहो... पैर छूते ही सुनील गावस्कर ने वैभव सूर्यवंशी को दिया जीत का मंत्र
पुणे में दरिंदगी: दुकान में घुसकर गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
शर्मनाक! नाले के गंदे पानी में सब्जियां धोते शख्स का वीडियो वायरल, भड़के लोग
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे: अब 8 घंटे में पूरी होगी वैष्णो देवी की यात्रा, सरकार ने दी मंजूरी
पूरी दुनिया एक तरफ, भारत का प्यार एक तरफ! नेतन्याहू ने खोल दिया अपने दिल का राज
सलमान खान की मातृभूमि का हुआ खुलासा, सुभाष घई ने बताई फिल्म की असली कहानी!
क्या आपका शुद्ध दूध सच में मिलावटी है? वायरल वीडियो ने खोली दूधवालों की पोल
इतिहास रचते हुए MP ने छुआ गेहूं खरीदी का शिखर, 13 लाख किसानों को मिला बंपर फायदा
भीषण गर्मी में जुगाड़ का सहारा: पेंटर ने धूप से बचने के लिए अपनाया अनोखा तरीका