उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बेतवा नदी पर बन रहा एक निर्माणाधीन पुल अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में 6 मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
आधी रात को हुआ हादसा यह घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे हुई। पुल थाना लालपुर क्षेत्र के मोराकंदर और कुरारा के मवाईजार गांव को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था। हादसे के वक्त कई मजदूर पुल के नीचे सो रहे थे। तेज आंधी और बारिश के दौरान अचानक पुल का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोग भी प्रशासन की मदद कर रहे हैं। जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है। एएसपी हमीरपुर अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है, इसलिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
सुरक्षा इंतजामों पर खड़े हुए गंभीर सवाल हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि खराब मौसम के बावजूद मजदूरों को असुरक्षित तरीके से पुल के नीचे रुकने दिया गया। निर्माण स्थल पर सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं होने से इतने बड़े हादसे की बात कही जा रही है।
सांसद की पहल पर हो रहा था निर्माण बताया जा रहा है कि यह पुल राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद के प्रयासों से मंजूर हुआ था। पुल उनके पैतृक गांव मोरकंदर-परसानी के पास बनाया जा रहा था। स्थानीय निवासियों के लिए यह पुल आवागमन का एक बड़ा जरिया बनने वाला था, लेकिन निर्माण के दौरान ही हुई इस लापरवाही ने छह परिवारों से उनके कमाने वाले सदस्य छीन लिए। फिलहाल पूरे इलाके में मातम पसरा है और बचाव कार्य जारी है।
*VIDEO | Hamirpur, Uttar Pradesh: At least six feared dead and several injured as a portion of an under-construction bridge over Betwa river collapsed during storm. Rescue operations underway. More details are awaited.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 29, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/xH6h9dGjyt
ऋषभ पंत का बड़ा धमाका: LSG की कप्तानी छोड़ी, क्या अब आगे की राह है मुश्किल?
दिल्ली-NCR का बदलेगा ट्रैफिक मैप: जाम से मिलेगी मुक्ति, सरकार शुरू करने जा रही 6 मेगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट
ब्लू ओरिजिन को बड़ा झटका: लॉन्चपैड पर ही फटने से तबाह हुआ जेफ बेजोस का न्यू ग्लेन रॉकेट
कर्नाटक कांग्रेस में पावर गेम : क्या सिद्धारमैया-शिवकुमार की खींचतान गिरा देगी नई सरकार?
कुर्सी छोड़ना हर किसी के बस की बात नहीं: सिद्धारमैया के इस्तीफे पर संजय राउत का बड़ा बयान
शर्मनाक! नाले के गंदे पानी में सब्जियां धोते शख्स का वीडियो वायरल, भड़के लोग
सलमान खान की मातृभूमि का फर्स्ट रिव्यू: गलवान की कहानी और इमोशन्स का दमदार संगम
मॉनसून का इंतजार: क्या इस साल सूखे जैसा होगा हाल? मौसम विभाग ने जारी की बड़ी चेतावनी
टॉयलेट में धुल रहे थे दुरंतो एक्सप्रेस के बर्तन! वीडियो वायरल होने के बाद FSSAI सख्त
MI में सब कुछ ठीक नहीं... पूर्व क्रिकेटर की दो टूक, हार्दिक को हटाकर इन 3 दिग्गजों को सौंपें कमान