दुनिया भर में गर्मी का प्रकोप जारी है और आने वाले समय में स्थिति और बिगड़ने वाली है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने एक बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है। एजेंसी के सेंटिनल-6 माइकल फ्रीलिच सैटेलाइट ने समुद्र के भीतर ऐसी हलचल रिकॉर्ड की है, जो दुनिया के मौसम को पूरी तरह तहस-नहस करने की क्षमता रखती है।
NASA का यह अत्याधुनिक उपग्रह हर 10 दिन में पूरी दुनिया के समुद्र के जलस्तर की मैपिंग करता है। हालिया डेटा में दक्षिण अमेरिका के तटों से दूर समुद्र में पानी का एक विशाल उभार दर्ज किया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह केल्विन लहर (Kelvin Wave) है, जो गर्म पानी का एक विशाल गुब्बारा है। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि साल के अंत तक दुनिया अल-नीनो के भीषण चक्र की चपेट में आने वाली है।
समुद्री विज्ञान में अल-नीनो को सक्रिय करने में इन लहरों की प्रमुख भूमिका होती है। आमतौर पर भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में हवाएं पूरब से पश्चिम की ओर चलती हैं। लेकिन जब ये हवाएं कमजोर पड़ती हैं, तो गर्म पानी अपना रुख बदलकर पूरब की ओर (पेरू और इक्वाडोर के तटों की तरफ) बहने लगता है।
मई के मध्य तक, पेरू के आसपास समुद्र का जलस्तर सामान्य से करीब 15 सेंटीमीटर (5.9 इंच) ऊपर उठ चुका है। जब ये गर्म लहरें लगातार जमा होती हैं, तो अल-नीनो का जाल बुनना शुरू हो जाता है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, अल-नीनो का सक्रिय होना कई देशों के लिए तबाही का संदेश है। इसका सीधा असर वैश्विक तापमान में भारी बढ़ोतरी के रूप में दिखेगा। यह न केवल भीषण सूखे का कारण बन सकता है, बल्कि कई क्षेत्रों में बेमौसम मूसलाधार बारिश और बाढ़ का तांडव भी ला सकता है।
NASA की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के वैज्ञानिक जोश विलिस का कहना है कि इस बार अल-नीनो की शुरुआत भले ही थोड़ी देर से हुई हो, लेकिन अब यह बेहद तेजी से अपनी रफ्तार पकड़ रहा है। डेटा के मुताबिक, मार्च से शुरू हुई केल्विन लहरों का सिलसिला अब और अधिक सक्रिय हो गया है। फिलहाल वैज्ञानिक इस बात पर नजर गड़ाए हुए हैं कि यह अल-नीनो का चक्र कितना विकराल रूप धारण करेगा।
An El Niño will likely arrive later in the year, according to sea level data from Sentinel-6 Michael Freilich. The satellite—which measures the height of the entire ocean every 10 days—captured a swell of warm water hundreds of miles wide in the Pacific Ocean off the coast of… pic.twitter.com/8olthcBjEJ
— NASA Earth (@NASAEarth) May 27, 2026
क्रिकेट के मैदान पर गूंजे संस्कार: समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी ने जीता दुनिया का दिल
ट्विशा शर्मा केस: भोपाल में CBI का डेरा, अब शिकंजे में होगी गिरिबाला सिंह
सिद्धारमैया का युग समाप्त: कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा, नए नेतृत्व के लिए खोला रास्ता
सेंचुरी आती-जाती रहेगी, ट्रॉफी ही लक्ष्य है – फाइनल से पहले वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान
क्या कर्नाटक में खत्म हुआ सस्पेंस? सिद्धारमैया आज दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
अमेरिका में भारतीयों से सरेआम नफरत: दफा हो जाओ कहकर चिल्लाया अमेरिकी, वीडियो वायरल
दिल जीत रहे वैभव सूर्यवंशी: बैटिंग के बाद अब संस्कारों से भी छाए मिथिला के लाल
सुनील गावस्कर के पैर छूकर सुर्खियों में आए युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी, वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
CBSE OSM विवाद: 40 करोड़ पन्नों की स्कैनिंग में गड़बड़ी पर शिक्षा मंत्री ने मानी हार, सुधार का दिया आश्वासन
सिंगरौली कोर्ट बना ‘रणभूमि’: दो दिन में दूसरी हिंसा, 35 लोगों ने वकीलों पर किया हमला