दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भावुक कर देने वाला पल
सोमवार शाम दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में पद्म अवॉर्ड 2026 का भव्य आयोजन हुआ। इस गरिमामयी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला, चिकित्सा, विज्ञान और खेल जगत की 131 हस्तियों को सम्मानित किया। इस दौरान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया।
हेमा मालिनी और अहाना का छलका दर्द
धर्मेंद्र की ओर से यह प्रतिष्ठित सम्मान लेने उनकी पत्नी और सांसद हेमा मालिनी पहुंची थीं। उनके साथ उनकी बेटी अहाना देओल भी मौजूद थीं। जैसे ही धर्मेंद्र के नाम की घोषणा हुई, पूरा माहौल भावुक हो गया। अवॉर्ड लेते समय हेमा मालिनी के चेहरे पर गहरा भावुकता दिखी, वहीं बेटी अहाना खुद को रोक नहीं पाईं और कैमरे में रोती हुई नजर आईं।
फिल्म जगत का बड़ा योगदान
धर्मेंद्र के लिए पद्म सम्मान कोई नई बात नहीं है। इससे पहले उन्हें साल 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। अब उनके निधन के बाद उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया है। उनके अलावा इस साल सतीश शाह को पद्म श्री , सिंगर अल्का याग्निक को पद्म भूषण और आर. माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
131 हस्तियों को मिला गौरव
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुल 131 हस्तियों को सम्मानित करने की सूची जारी की है। कार्यक्रम के पहले चरण में 66 लोगों को पुरस्कृत किया गया, जबकि शेष 65 हस्तियों को दूसरे चरण में सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रतीक है।
यादों में बसे ही-मैन
बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने पिछले साल 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया था। सांस लेने में तकलीफ के कारण लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अपने घर पर परिवार के बीच अंतिम सांस ली थी। आज मिले इस सर्वोच्च सम्मान ने उनके प्रशंसकों और परिवार की यादों को एक बार फिर ताजा कर दिया है।
एक्टर धर्मेन्द्र मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित। हेमा मालिनी ने अवार्ड रिसीव किया। #PadmaAwards2026 #HemaMalini #Dharmendra #PresidentDroupadiMurmupic.twitter.com/DIgsPcuqAZ
— Om Prakash Lamba (@omprakashlamba4) May 25, 2026
चंडीगढ़ की सड़कों पर शराब का भंडारा : खुलेआम शराब वाले गोले बांटने पर ठेकेदार गिरफ्तार
मैं सलमान खान का बाप हूं... , सालों बाद छलका दिग्गज अभिनेता का दर्द
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट का बड़ा दांव: कोच शेली निट्स्के का कार्यकाल 2029 तक बढ़ा
चंडीगढ़: VIP इलाके में शराब का लंगर , खुलेआम बांटी गई वोदका चुस्की , मचा हड़कंप
गर्मी की छुट्टियां: सीएम योगी का बच्चों के नाम खास संदेश, मोबाइल छोड़ इन कामों में लगाएं मन
डोनाल्ड ट्रंप का सरप्राइज कॉल: बोले- मैं पीएम मोदी का बहुत बड़ा फैन, भारत मुझ पर भरोसा रखे
ताजमहल के सामने मार्को रुबियो की फोटो पर मचा घमासान, ईरान ने अमेरिका को लपेटा
गुलमर्ग रोपवे में तकनीकी खराबी: 300 पर्यटकों की जान अटकी हवा में, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
क्या किंग में शाहरुख खान के साथ धमाका करेंगे रणवीर सिंह? सेट से आई बड़ी अपडेट
चांद मेरा दिल में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा- कला का अपमान