अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का हालिया भारत दौरा चर्चाओं में है। सोमवार को अपनी पत्नी जेनेट डी. रूबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ आगरा पहुंचे रूबियो ने ताजमहल का दीदार किया। हालांकि, इस दौरे ने कूटनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है।
तेहरान का तीखा हमला ताजमहल की खूबसूरती निहारते रूबियो की तस्वीरों पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हैदराबाद स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर रूबियो के दौरे पर कटाक्ष करते हुए लिखा, अगर रूबियो को इतिहास या वास्तुकला की जानकारी होती, तो वे यहां फोटो खिंचवाने के लिए पोज नहीं देते।
इतिहास और वास्तुकला का हवाला ईरानी वाणिज्य दूतावास ने अपने आधिकारिक हैंडल से याद दिलाया कि ताजमहल एक ईरानी बेगम (मुमताज) के लिए उनके प्रेम का प्रतीक है और इसे ईरानी वास्तुकारों ने अपनी प्रतिभा से गढ़ा था। ईरान ने तंज कसते हुए कहा कि जहां एक ओर यह स्मारक ईरानी कला का गौरव है, वहीं रूबियो की सरकार आज उसी ईरानी सभ्यता को मिटाने की धमकियां दे रही है।
रूबियो का ताजमहल दौरा गर्मी के बावजूद मार्को रूबियो और उनकी पत्नी ने काफी उत्साह के साथ ताजमहल का भ्रमण किया। काले सूट में रूबियो और ग्रे गाउन में जेनेट ने सुरक्षा के कड़े घेरे में स्मारक की वास्तुकला को समझा। इस दौरान उन्होंने गाइड नितिन सिंह से मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी के अलावा वहां जड़े कीमती पत्थरों के बारे में भी जानकारी ली।
फोटो सेशन और विवाद दौरे के दौरान रूबियो दंपत्ति ने मशहूर डायना बेंच पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं। साथ ही अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी उनके साथ फोटो खिंचवाई। गौरतलब है कि ताजमहल वैश्विक नेताओं के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। पिछले साल अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी अपने परिवार के साथ यहां का दौरा किया था। लेकिन रूबियो का यह दौरा मौजूदा भू-राजनीतिक तनावों के कारण ईरान के निशाने पर आ गया है।
*If Rubio knew the history or architecture, he wouldn t have posed for a picture here. This monument was built out for the love of emperor s Iranian wife, crafted by the genius of Iranian architects — meanwhile his government today threatens to wipe out Iranian civilization,… pic.twitter.com/zi4CNU3u7U
— Iran In Hyderabad (@IraninHyderabad) May 25, 2026
25 साल बाद इतिहास: WWE दिग्गजों ने AEW में मचाया धमाल, FTR के 183 दिन के राज का हुआ अंत
मैदान पर थमीं सांसें: कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का दिल का दौरा पड़ने से निधन
सीयूईटी यूजी 2026: बकरीद के चलते 28 मई की परीक्षा स्थगित, जल्द जारी होगी नई तारीख
मुझे भारत और पीएम मोदी से प्यार है : डोनाल्ड ट्रंप का दिल्ली के कार्यक्रम में सरप्राइज कॉल, बढ़ाया दोस्ती का हाथ
Motorola Edge 70 Pro+ भारत में जल्द देगा दस्तक: 50MP पेरिस्कोप कैमरा और शानदार डिस्प्ले के साथ मचाएगा धमाल!
गुलमर्ग में बीच हवा में अटकीं सांसें: गोंडोला केबल कार में फंसे 300 पर्यटक, रेस्क्यू जारी
बिहार में खाकी बेबस! छापेमारी करने गई पुलिस की ही ली गई तलाशी, कौन हैं सोनू-मोनू?
ट्विशा शर्मा डेथ केस: रिटायर्ड जज सास पर गिर सकती है गाज? 27 मई को हाईकोर्ट तय करेगा बेल का भविष्य
सड़क पर गुंडागर्दी का बुरा अंजाम: जेसीबी ने पल भर में निकाली बाइक सवार की हेकड़ी
हिंडन नदी में गोमांस फेंकते पकड़े गए मदरसे के बच्चे, मेयर सुनीता दयाल की पुलिस को दो-टूक चेतावनी