नई दिल्ली: उत्तर भारत से लेकर राजस्थान और यूपी तक भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून अपने तय समय से पहले ही भारत पहुंच रहा है।
कल केरल में मानसून की दस्तक मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई (मंगलवार) को केरल में प्रवेश कर सकता है। सामान्य तौर पर मानसून 1 जून को भारत पहुंचता है, लेकिन इस बार यह समय से पहले ही सक्रिय हो गया है, जो देशभर में मानसून की अच्छी शुरुआत का संकेत है।
दिल्ली, यूपी और बिहार में कब पहुंचेगा मानसून? मानसून के आने के बाद ही उत्तर भारत को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। विभिन्न राज्यों के लिए अनुमानित तारीखें इस प्रकार हैं:
इन राज्यों में जारी हुआ बारिश का अलर्ट जब तक मानसून उत्तर भारत नहीं पहुंचता, तब तक कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी। अगले 6-7 दिनों में पूर्वोत्तर भारत, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
कहां-कहां बरसेंगे बादल?
अभी और झेलनी होगी गर्मी की मार मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 4-5 दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश इलाकों में लू (हीटवेव) का प्रकोप जारी रहेगा। मानसून के आने तक लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
*मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 25, 2026
मुख्य बिंदु
(i) मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक और पूर्वी और उससे सटे प्रायद्वीपीय भारत में अगले 3-4 दिनों तक उष्ण लहर से लेकर भीषण उष्ण लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
(ii) राजस्थान के कुछ हिस्सों को छोड़कर, मध्य और उससे सटे उत्तरी… pic.twitter.com/4rVmTNSzxT
CUET (UG) 2026: 28 मई की परीक्षा स्थगित, बकरीद की छुट्टी के चलते लिया गया बड़ा फैसला
जेब में थे सिर्फ 37 रुपये, 28 की उम्र में निभाया 65 साल के बुजुर्ग का रोल; आज सिनेमा के दिग्गज हैं ये अभिनेता
हरमनप्रीत कौर और प्रवीन कुमार को मिला पद्मश्री , खेल जगत में बढ़ा भारत का मान
क्रिकेट के मैदान पर मातम: कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का मैच के दौरान निधन
बिहार में गुंडाराज : छापेमारी करने गई पुलिस की ही ली गई तलाशी, कौन हैं सोनू-मोनू जिनका कानून भी मानता है लोहा?
क्या किंग में शाहरुख खान के साथ धमाका करेंगे रणवीर सिंह? सेट से आई बड़ी अपडेट
नवीन पटनायक को तगड़ा झटका: राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने छोड़ी BJD, लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी की बढ़ती बेचैनी: क्या कॉकरोच जनता पार्टी ने हिला दी है सत्ता की नींव?
लाइव इंटरव्यू में गाली देकर फंसे ऋषभ पंत, सुनील गावस्कर ने ब्रॉडकास्टर्स की क्लास लगाई
भारत मुझ पर 100 फीसदी भरोसा करे : PM मोदी के लिए ट्रंप का खास संदेश