पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर हरप्रीत बराड़ ने सोशल मीडिया पर अपने साथियों अर्शदीप सिंह और प्रियांश आर्या के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर पर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह का एक कमेंट वायरल हो गया है, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।
चप्पलों से पिटने का टाइम आ गया है युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर मजाकिया लहजे में टिप्पणी करते हुए पंजाबी में लिखा, तुहाड़े सरियां ई चपलां दा टाइम हो गया है हुं (अब तुम सबका चप्पलों से पिटने का समय आ गया है)। हालांकि यह कमेंट मजाक में किया गया था, लेकिन आईपीएल 2026 से टीम के बाहर होने के बाद फैंस इसे खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन पर युवी की नाराजगी के रूप में देख रहे हैं।
युवराज सिंह: पर्दे के पीछे से तैयार कर रहे मैच विनर्स भले ही युवराज सिंह अब मैदान पर नहीं उतरते, लेकिन भारतीय क्रिकेट को संवारने में उनका योगदान अहम है। उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर देश के कई उभरते सितारों के साथ कड़ी मेहनत की है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साफ दिखाई देता है।
संजू सैमसन से लेकर गिल तक का युवी-कनेक्शन युवराज की कोचिंग का सबसे बड़ा उदाहरण संजू सैमसन हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सैमसन ने युवी के साथ ट्रेनिंग की थी, जिसके बाद वे टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनकर उभरे। वहीं, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा भी युवराज के उस पहले बैच का हिस्सा हैं, जिनकी बल्लेबाजी शैली में आज भी युवराज की झलक नजर आती है।
पंजाब के खिलाड़ियों के लिए खास मेंटर अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बराड़ जैसे खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं। युवराज के करीब होने के कारण इन युवाओं को उनके अनुभव का सीधा फायदा मिलता है। यही कारण है कि टीम के बाहर होने के बावजूद युवी अपने इन चहेते खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर पैनी नजर रखते हैं।
आईपीएल 2026: पंजाब का सफर हुआ खत्म राजस्थान रॉयल्स द्वारा मुंबई इंडियंस को हराने के बाद पंजाब किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया। 15 अंकों के साथ पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच युवराज सिंह का यह चप्पल वाला कमेंट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।
Yuvraj Singh’s comment on Harpreet Brar’s insta account.
— Cricketopia (@CricketopiaCom) May 24, 2026
“It s time for you all to get a thrashing with slippers.” 😭 pic.twitter.com/wfmTMgN0Iu
मुझे फर्क नहीं पड़ता : अरिजीत सिंह ने कॉन्सर्ट में खुलकर की पाकिस्तानी सिंगर्स की तारीफ, पूछा ये तीखा सवाल
अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस का छापा: आखिर वो LED स्क्रीन क्यों ले गई टीम?
गंगा दशहरा 2026: हर की पौड़ी पर आस्था का सैलाब, कड़ाके की भीड़ के बीच गूंजे हर-हर गंगे के जयकारे
बिहार: गैंगस्टर के गुर्गे ने ली पुलिस की तलाशी; क्या कानूनन सही है पुलिसकर्मियों को लाइन में खड़ा करना?
पोर्टफोलियो पर भारी पड़ सकते हैं ये 6 शेयर? ब्रोकरेज ने दी Sell की रेटिंग, तुरंत हो जाएं सावधान
क्रिकेट के मैदान पर मातम: कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का मैच के दौरान निधन
अमेरिका में भी मूर्ख हैं... भारत पर सवाल सुन असहज हुए मार्को रूबियो, ट्रंप पर साधा निशाना?
चांद मेरा दिल में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा- कला का अपमान
पहले गले मिले, फिर दाढ़ी से खेलने लगे विराट; शुभमन गिल के साथ मस्ती का वीडियो वायरल
डोनाल्ड ट्रंप का सरप्राइज कॉल: बोले- मैं पीएम मोदी का बहुत बड़ा फैन, भारत मुझ पर भरोसा रखे