पटना के ऊर्जा भवन में आयोजित AI समिट 2026 के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में तकनीक और कानून-व्यवस्था को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। इस दौरान उनका हरा गमछा वाला बयान चर्चा का विषय बना रहा।
AI से नहीं बच पाएगा कोई अपराधी मुख्यमंत्री ने बताया कि पटना में सुरक्षा के लिए करीब 4,000 AI आधारित कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर AI को यह निर्देश दे दिया जाए कि हरे गमछे वालों को खोजो, तो वह तुरंत उन्हें ट्रैक कर लेगा। हालांकि, उन्होंने तुरंत स्पष्ट किया कि यह किसी विशेष दल की ओर इशारा नहीं था, बल्कि तकनीक की सटीकता का एक उदाहरण था।
अपराधी की कोई जाति नहीं होती कानून-व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाते हुए सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि पुलिस के लिए अपराधी सिर्फ एक अपराधी है। उन्होंने सवाल किया, क्या पुलिस अपराधी की जाति पूछकर कार्रवाई करेगी? उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कानून को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कठोर कार्रवाई की जाए।
डिजिटल क्रांति से बदलेगी बिहार की तस्वीर सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को डिजिटल क्रांति का केंद्र बनाना सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में AI का इस्तेमाल आमूलचूल परिवर्तन लाएगा। बिहार की ऐतिहासिक ज्ञान-भूमि की विरासत को तकनीक के साथ जोड़कर राज्य को विकसित बनाने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है।
युवाओं और स्टार्टअप्स पर जोर मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि देश की तरक्की के लिए बिहार का समृद्ध होना अनिवार्य है। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसे आयोजन और बढ़ाए जाएं, ताकि बिहार के स्टार्टअप्स और युवा शक्ति को नई तकनीक से जोड़ा जा सके और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व मजबूत बनाया जा सके।
*पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में बिहार AI समिट-2026 के दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 23, 2026
युवा शक्ति, स्टार्टअप्स और नवाचार के बल पर बिहार डिजिटल क्रांति का अग्रणी राज्य बने, यही हमारा संकल्प है। AI आधारित विकास से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक… pic.twitter.com/lEKoq4XXKm
कोलकाता पहुंचते ही मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, FCRA विवाद पर टिकी सबकी नज़रें
पिता का निधन, आंखों में आंसू और मैदान पर 140 रनों का महाशतक : वो दिन जब सचिन बने सच्चे क्रिकेट के भगवान
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो: PM मोदी और जयशंकर के साथ होगी अहम बैठक
हरिद्वार में गंगा की पवित्रता का अपमान: आधी रात को बिरयानी के ड्रम नदी में फेंकते पकड़े गए युवक, मचा बवाल
सलवार-कमीज में हाथ में गन, पहली बार दुनिया के सामने आई BLA की महिला कमांडर; पाकिस्तान में खलबली
कान्स 2026: अनास्तासिया एंड्रुश्केविच ने प्रिंसेस डायना के आइकॉनिक ब्लू लुक को दी नई पहचान
दिल्ली-NCR का मिजाज बदला: धूल भरी आंधी के बाद बारिश ने दी गर्मी से राहत
बिहार का मिजाज हुआ अलर्ट : 26 मई तक आंधी-बारिश और भीषण गर्मी का डबल अटैक
चीन की कोयला खदान में दहला मौत का मंजर, विस्फोट से 90 की मौत: जिनपिंग ने दिए जांच के आदेश
IPL 2026: विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच बढ़ा तनाव, मैच के बाद हैंडशेक से किया इनकार!