अमेरिकी खुफिया विभाग (US intelligence) की निदेशक और ट्रंप सरकार की शीर्ष हिंदू अधिकारी तुलसी गबार्ड ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह अमेरिका की 18 खुफिया एजेंसियों की प्रमुख थीं।
30 जून तक कार्यभार शुक्रवार को ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान गबार्ड ने अपना इस्तीफा सौंपा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वे आगामी 30 जून 2026 तक अपने पद पर बनी रहेंगी, जिसके बाद वे आधिकारिक रूप से कार्यमुक्त हो जाएंगी।
कैंसर से लड़ रहे पति गबार्ड के इस फैसले के पीछे का मुख्य कारण उनके पति अब्राहम विलियम्स की सेहत है। अब्राहम को हड्डियों के एक अत्यंत दुर्लभ कैंसर का पता चला है। गबार्ड ने कहा कि आने वाले समय में उनके पति को बड़ी चुनौतियों का सामना करना है, ऐसे में उन्हें सार्वजनिक सेवा से हटकर अपने पति के साथ रहना होगा।
ट्रंप ने की सराहना इस्तीफा स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने गबार्ड के काम की जमकर तारीफ की। ट्रंप प्रशासन ने उनके द्वारा डेढ़ साल तक खुफिया विभाग को मजबूती से संभालने के लिए आभार व्यक्त किया है। 13 फरवरी 2025 को उन्हें खुफिया विभाग की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
भावुक संदेश में साझा किया दर्द गबार्ड ने अपने इस्तीफे में पति के प्रति गहरा प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, अब्राहम पिछले 11 वर्षों में मेरे सबसे मजबूत सहारे रहे हैं। उन्होंने हर राजनीतिक अभियान और मेरी तैनाती के दौरान मेरा साथ दिया है। ऐसे कठिन समय में मैं उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकती।
तुलसी गबार्ड का राजनीतिक सफर अमेरिकी समोआ में जन्मीं तुलसी गबार्ड भारतीय मूल की हैं और अमेरिका की पहली हिंदू सांसद रह चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डेमोक्रेटिक पार्टी से की थी, लेकिन 2022 में वह रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हो गईं। वह कमला हैरिस की मुखर आलोचक रही हैं और 2019 में राष्ट्रपति पद की डिबेट में उन्होंने हैरिस को कड़ी टक्कर दी थी।
I am deeply grateful for the trust President Trump placed in me and for the opportunity to lead @ODNIgov for the last year and a half.
— Tulsi Gabbard 🌺 (@TulsiGabbard) May 22, 2026
Unfortunately, I must submit my resignation, effective June 30, 2026. My husband, Abraham, has recently been diagnosed with an extremely rare… pic.twitter.com/PS0Dxp5zpd
साइबर सिटी का ब्लैकआउट : ट्रांसफॉर्मर धमाके से थमी रैपिड मेट्रो, ट्रैक पर पैदल चलने को मजबूर हुए यात्री
इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश: सुलेमानी का बदला लेने वाला खूंखार आतंकी अल-सादी गिरफ्तार
हरभजन सिंह के राज्यसभा सीट सौदे वाले दावे पर घमासान, AAP ने पूछा- पैसे किसे दिए, नाम बताओ
भारत दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो: कोलकाता से की शुरुआत, पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की हालत नाजुक
# पुणे मेट्रो बनी वॉटर पार्क ? कोच के अंदर टपकने लगा बारिश का पानी, यात्री परेशान
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई: 48 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो थाई नागरिक गिरफ्तार
# H1: विवादों में क्रुणाल पंड्या: काव्या मारन ने लगाया चक्किंग का बड़ा आरोप, क्या BCCI करेगा कार्रवाई?
जनगणना ट्रेनिंग के बीच स्पेशल गेस्ट की एंट्री, क्लासरूम में पहुंचा लंगूर; वीडियो हुआ वायरल
पुणे मेट्रो बनी वॉटर मेट्रो : सफर के दौरान कोच में घुसा बारिश का पानी, वायरल हुआ वीडियो