नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने तस्करी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए करोड़ों रुपये की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी है। यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता का नतीजा है।
22 मई को थाईलैंड के दो यात्री बैंकॉक से फ्लाइट नंबर AI-2356 के जरिए दिल्ली पहुंचे थे। कस्टम ग्रीन चैनल पार करते समय अधिकारियों ने संदिग्ध व्यवहार और फाइलिंग इनपुट के आधार पर दोनों को रोक लिया। उनकी सामान की तलाशी ली गई तो तस्करी का चौंकाने वाला सच सामने आया।
अधिकारियों ने जब यात्रियों के बैग की जांच की, तो उसमें से छह वैक्यूम-सील्ड पैकेट बरामद हुए। जांच में इनमें हाइड्रोपोनिक वीड (उच्च गुणवत्ता वाला गांजा) होने की पुष्टि हुई है। पहले यात्री के बैग से 29 किलो और दूसरे के बैग से 19 किलो ड्रग्स बरामद हुआ। कुल बरामदगी लगभग 47.8 किलोग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 48 करोड़ रुपये आंकी गई है।
इसी दौरान, IGI एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का भी एक बड़ा मामला सामने आया। कस्टम विभाग ने एक एनआरआई यात्री को गिरफ्तार किया, जो अवैध रूप से सोने की छड़ें भारत ला रहा था। आरोपी ने अपनी पैंट की भीतरी जेबों और विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट में इन्हें छिपा रखा था।
तलाशी के दौरान यात्री के पास से 24 कैरेट शुद्धता वाली 115 सोने की छड़ें मिलीं, जिनका कुल वजन 3565 ग्राम है। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 104 के तहत यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और सोना जब्त कर लिया गया है।
फिलहाल कस्टम विभाग दोनों मामलों की सघन जांच कर रहा है, ताकि तस्करी के इस बड़े नेटवर्क के पीछे के मुख्य साजिशकर्ताओं तक पहुंचा जा सके।
The Customs Officers at IGI Airport, New Delhi, intercepted two Thailand national passengers arriving from Bangkok by flight no. AI-2356 dated 22.05.2026 after they crossed the Customs Green Channel.
— ANI (@ANI) May 23, 2026
Acting on specific profiling inputs and suspicious travel indicators, Customs… pic.twitter.com/SrsdDpHC88
टाइटैनिक पोज पड़ा भारी: समुद्र की लहरों ने पल भर में महिला को निगला, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
भारत दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो: कोलकाता से की शुरुआत, पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात
पुणे मेट्रो बनी वॉटर मेट्रो : सफर के दौरान कोच में घुसा बारिश का पानी, वायरल हुआ वीडियो
कोलकाता पहुंचते ही मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, FCRA विवाद पर टिकी सबकी नज़रें
ट्रंप का डस्टबिन वाला वीडियो वायरल: क्या कोलबर्ट को किया बाहर का रास्ता?
IPL 2026: कोहली और हेड के बीच नो हैंडशेक विवाद ने पकड़ा तूल, मैदान पर शुरू हुई जंग!
साल्ट लेक स्टेडियम से हटी ममता की विवादास्पद फुटबॉल मूर्ति, मंत्री बोले- इसके लगते ही शुरू हुए TMC के बुरे दिन
पीएम मोदी और मार्को रुबियो की अहम मुलाकात: व्हाइट हाउस का न्योता और वैश्विक साझेदारी पर चर्चा
SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए अलर्ट: लगातार 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें जरूरी काम
महंगाई का डबल डोज: 9 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमतें