कलबुर्गी: कर्नाटक के कलबुर्गी में शनिवार तड़के एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे पर चित्तापुर के पास एक क्रूजर जीप और मालवाहक लॉरी की जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
अस्पताल से लौटते समय हुआ हादसा मृतकों की पहचान इंगलागी निवासी पाशा (27), महबूब (45), हुसैनी बुधना साह (48), रसूल (45) और फातिमा (38) के रूप में हुई है। ये सभी लोग यादगिरि के एक अस्पताल में अपने रिश्तेदार का हाल-चाल लेकर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे हुई।
टक्कर इतनी भीषण कि जीप के उड़े परखच्चे हादसा उस समय हुआ जब जीप की टक्कर गुजरात से चेन्नई जा रही एक तेज रफ्तार लॉरी से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के तुरंत बाद लॉरी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई सूचना मिलते ही कलबुर्गी के एसपी ए. श्रीनिवासुलु दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वाडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल फरार लॉरी चालक की तलाश में जुटी है और हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है।
सरकार ने जताया दुख इस दुखद घटना पर स्थानीय मंत्री प्रियांक खरगे ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता और मदद मुहैया कराई जाए। पुलिस अब फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के दौरान लापरवाही के पहलुओं की जांच कर रही है।
Karnataka | Five people were killed after a four-wheeler collided with a lorry near Ladlapur in Kalaburagi district last night. Kalaburagi SP A Srinivasulu visited the spot.
— ANI (@ANI) May 23, 2026
(Pics Source: SP Kalaburagi) pic.twitter.com/xRptu6TvIp
IPL 2026: विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच बढ़ा तनाव, मैच के बाद हैंडशेक से किया इनकार!
पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ FIR, समर्थकों पर भी गिरी गाज
दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला: भीषण गर्मी के बीच झमाझम बारिश, जानें क्या है IMD का अलर्ट
CBSE का ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम सवालों के घेरे में, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
महंगाई का डबल डोज: 9 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमतें
बीच सड़क महिला की ‘गुंडागर्दी’: मामूली खरोंच पर ड्राइवर को पकड़ा कॉलर, जमकर की पिटाई
ट्रेविस हेड के साथ विवाद: क्या विराट कोहली ने लांघी मर्यादा? इरफान पठान ने दी नसीहत
नीट पेपर लीक का दंश: राहुल गांधी ने सीकर के पीड़ित परिवार से की बात, बोले- न्याय के लिए हम साथ हैं
किस्मत बहादुरों का साथ देती है... ईशान किशन ने IPL 2026 में रचा इतिहास
दिल्ली-NCR का मिजाज बदला: धूल भरी आंधी के बाद बारिश ने दी गर्मी से राहत