भारतीय रेलवे का कायाकल्प अब हकीकत बनता दिख रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के अंदर का नजारा किसी आलीशान होटल या अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट से कम नहीं है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इस ट्रेन की लग्जरी सुविधाओं की पोल खोल दी है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं।
वायरल वीडियो से सामने आई सच्चाई ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर रुचि त्रिवेदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में अपनी पहली यात्रा का अनुभव साझा किया। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया। ट्रेन के अंदर का आधुनिक इंटीरियर और वर्ल्ड-क्लास व्यवस्था को देखकर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि यह भारतीय रेलवे की सेवा है।
इंटरनेशनल स्टैंडर्ड वाली सुविधाएं वीडियो में रुचि ने सेकंड AC कोच की बारीकियों को दिखाया। इसमें प्रीमियम पर्दे, शानदार रीडिंग लाइट्स, आरामदायक सीटें और यात्रियों की प्राइवेसी का विशेष ध्यान रखा गया है। साफ-सुथरे बिस्तर, नए कंबल और हाइजीनिक माहौल को देखकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।
क्या सफाई बरकरार रख पाएगा भारत? ट्रेन की खूबसूरती के साथ-साथ एक गंभीर सवाल भी उठ खड़ा हुआ है। वायरल वीडियो के जरिए रुचि ने नागरिकों से अपील की कि इस विश्वस्तरीय संपत्ति को साफ रखना अब हमारी जिम्मेदारी है। इंटरनेट पर लोग इसे लेकर दो हिस्सों में बंटे दिख रहे हैं; जहाँ एक ओर इसकी तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारतीय जनता इस लग्जरी का सही रख-रखाव कर पाएगी।
सफलता की नई इबारत वंदे भारत सीरीज ने अब तक 9.1 करोड़ से अधिक यात्रियों का भरोसा जीता है। खास तौर पर कामाख्या-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर सेवा ने अपनी शुरुआत के बाद से ही 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया है। यह ट्रेन 968 किमी का सफर महज 14 घंटे में तय करती है, जिसमें वाई-फाई, चार्जिंग पोर्ट्स और ऑटोमैटिक दरवाजों जैसी अत्याधुनिक तकनीक मौजूद है।
क्या भारतीय यात्री अपनी इस इंटरनेशनल ट्रेन की चमक बरकरार रख पाएंगे? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल वंदे भारत स्लीपर ने रेलवे के प्रति नजरिया जरूर बदल दिया है।
Vande Bharat sleeper train is world class comfort launched in Jan 2026 running 968 km from Howrah to Kamakhya in about 14 hours offering 823 passengers automatic doors Wi-Fi charging ports & ergonomic setup.
— 💝🌹💖🇮🇳jaggirmRanbir🇮🇳💖🌹💝 (@jaggirm) May 22, 2026
Speed comfort & luxury are perfect blend of vande Bharat sleeper pic.twitter.com/iO5jTxVp29
बांग्लादेश का डोनाल्ड ट्रंप बिका: 700 किलो का यह दुर्लभ भैंसा अब ईद पर होगा कुर्बान
आरसीबी की हार, फिर भी पॉइंट्स टेबल में बादशाह : अब गुजरात से होगा महामुकाबला
पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में फंसे अजय राय: 30 लोगों पर FIR, कांग्रेस नेता ने कहा- 100 केस भी दर्ज कर लो
14 साल बाद अमेरिकी विदेश मंत्री का कोलकाता आगमन: भारत के साथ ऊर्जा और रक्षा संबंधों को मिलेगी नई उड़ान
शो खत्म होते ही डोनाल्ड ट्रंप का बदला ! कोल्बर्ट को कचरे में फेंका: वायरल वीडियो ने मचाया तहलका
पुणे मेट्रो बनी वॉटर मेट्रो : सफर के दौरान कोच में घुसा बारिश का पानी, वायरल हुआ वीडियो
राहत की खबर: टल गई SBI की दो दिवसीय हड़ताल, अब 25-26 मई को सामान्य रहेगा बैंकिंग कामकाज
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: समर्थ हुआ गिरफ्तार, बहन स्वाति ने सास की जमानत खारिज करने की उठाई मांग
हेमकुंड साहिब के कपाट खुले: 4,329 मीटर की ऊंचाई पर गूंजा जो बोले सो निहाल
पेंटागन ने खोली UFO की दूसरी फाइल: आसमान में दिखे रहस्यमयी नारंगी गोले , खुफिया अफसर भी हैरान!