नई दिल्ली: हाल ही में चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके अब राजनीतिक विवाद के केंद्र में हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस नए संगठन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे विदेशी फंडिंग और विपक्षी दलों से जोड़ दिया है।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर अभिजीत दीपके के आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े होने का दावा किया है। उन्होंने मनीष सिसोदिया के साथ दीपके की एक तस्वीर साझा करते हुए सवाल किया कि क्या वह अरविंद केजरीवाल के कार्यकर्ता हैं?
दुबे ने दीपके की बोस्टन यात्रा के खर्च को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने पूछा, अभिजीत दीपके बोस्टन किसके पैसे से गया? क्या इसके रहने और खाने का खर्चा सोरोस फाउंडेशन उठा रहा है? क्या विपक्ष देश तोड़ने के लिए विदेशी ताकतों की मदद ले रहा है?
विवादों के बीच, कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट गुरुवार को सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि, पार्टी ने तुरंत कॉकरोच इज बैक नाम से नया हैंडल बना लिया। संस्थापक अभिजीत दीपके का दावा है कि उनके अकाउंट को पहले हैक करने की कोशिश की गई और बाद में उसे बंद कर दिया गया।
उन्होंने इसे सरकार की नाकाम कोशिश बताते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है। नया अकाउंट बनते ही कुछ ही घंटों में इसके फॉलोअर्स की संख्या 39,000 के पार पहुंच गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी के अस्तित्व में आने के पीछे सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी है। 15 मई को एक सुनवाई के दौरान, जस्टिस सूर्यकांत ने वरिष्ठता की मांग कर रहे वकील को फटकार लगाते हुए कॉकरोच और परजीवी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।
हालांकि जज ने बाद में स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी फर्जी डिग्रियों के सहारे वकालत करने वालों के लिए थी, लेकिन इसके अगले ही दिन कॉकरोच जनता पार्टी का गठन हो गया।
भले ही एक्स पर इसे लेकर कानूनी संकट हो, लेकिन इंस्टाग्राम पर यह पार्टी बेहद सक्रिय है। इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स की संख्या 1.56 करोड़ तक पहुंच गई है, जिसकी तुलना भाजपा के आधिकारिक अकाउंट (88 लाख फॉलोअर्स) से की जा रही है। वर्तमान में यह संगठन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अभियान चला रहा है।
अभिजीत दीपके आम आदमी पार्टी यानि अरविंद केजरीवाल जी का कार्यकर्ता है,यह बोस्टन किसके पैसे से गया? क्या इसके रहने और खाने का खर्चा सोरोस फाउंडेशन दे रहा है? यह विपक्ष के लिए एक चेतावनी है,क्या आप देश तोड़ने के लिए विदेशी ताक़तों की मदद लेंगे? pic.twitter.com/sgCpKOBWjV
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) May 22, 2026
सीबीएसई की तकनीकी चूक: पेमेंट के बाद भी खाली हैं छात्रों के डाउनलोड सेक्शन
राज्यसभा चुनाव का बिगुल: 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को होगा महासंग्राम, दिग्गजों की साख दांव पर
बकरीद पर दिल्ली सरकार सख्त: सड़कों-गलियों में कुर्बानी पर पाबंदी, नियमों के उल्लंघन पर होगी FIR
मिथिला के लिए बड़ी खुशखबरी: दरभंगा एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी नाइट लैंडिंग, रक्षा मंत्री से मिली हरी झंडी
चौराहों पर यमराज तैयार: बेटियों को छेड़ने वालों के लिए योगी आदित्यनाथ की दो टूक चेतावनी
रामायण का नया पोस्टर आने वाला है? रणबीर कपूर के इस कदम से मची खलबली!
वंदे मातरम् पर घमासान: मदरसों में गायन अनिवार्य करने पर AIMPLB ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी
केकेआर की बढ़ी मुसीबत: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले स्टार खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस
क्या IPL में होगी बिहार की एंट्री? उद्योगपति अनिल अग्रवाल की मांग से बढ़ा उत्साह
आ गया दुश्मनों का काल: 100 किमी दूर बैठे टारगेट को राख करेगा स्वदेशी वायु अस्त्र-1