श्रीलंका में होने वाली आगामी ट्राई-सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडिया ए टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को अचानक टीम में शामिल कर लिया गया है।
हर्ष दुबे को मिला महा-प्रमोशन अनुकूल रॉय की यह एंट्री एक बड़े बदलाव का परिणाम है। इंडिया ए में शामिल रहे स्पिनर हर्ष दुबे को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम देते हुए सीनियर भारतीय टीम में चुन लिया गया है। हर्ष दुबे को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी घरेलू टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए पहली बार सीनियर टीम में मौका मिला है। उनके जाने से खाली हुई जगह को भरने के लिए चयनकर्ताओं ने अनुकूल रॉय पर भरोसा जताया है।
आईपीएल प्रदर्शन का मिला इनाम अनुकूल रॉय ने आईपीएल 2026 में KKR के लिए खेलते हुए खुद को साबित किया है। इस सीजन के 13 मैचों में उन्होंने न केवल 43 रन बनाए, बल्कि अपनी फिरकी से 8 महत्वपूर्ण विकेट भी झटके। इससे पहले घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है, जिसने उन्हें सिलेक्टर्स की नज़रों में बनाए रखा।
श्रीलंका की पिचों के लिए बेहतरीन विकल्प श्रीलंका की स्पिन को मददगार पिचें अनुकूल रॉय की शैली के बिल्कुल अनुकूल हैं। वे अपनी सटीक लेफ्ट-आर्म स्पिन और निचले क्रम में आकर तेजी से रन बटोरने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम के लिए वे एक बेहद उपयोगी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
अनुभूल रॉय का अब तक का सफर झारखंड के 27 वर्षीय अनुकूल रॉय 2018 अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का अहम हिस्सा थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार है, जहाँ उन्होंने 31 मैचों में 91 विकेट चटकाए हैं और 1319 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस और KKR जैसी फ्रेंचाइजी के साथ काम करने का अनुभव अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देगा।
ट्राई-सीरीज का शेड्यूल (9-21 जून 2026) दांबुला में होने वाली इस त्रिकोणीय सीरीज में टीम इंडिया का मुकाबला मेजबान श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए से होगा।
इंडिया ए का पूरा स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान।
*🚨 JUST IN 🚨
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 21, 2026
Anukul Roy has been added to the India A squad for the upcoming tri-series in Sri Lanka.
He replaces Harsh Dubey, who earned his maiden call-up to India’s Test and ODI squads against Afghanistan. pic.twitter.com/8683b8iTQ0
शुभमन गिल का सुपरमैन कैच और गुजरात की दहाड़: चेन्नई का IPL सफर खत्म
होटल में CSK फैन को देख खिलखिलाए विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल
भारत के बारे में क्या जानती हैं? : जब भारतीय एंकर ने नॉर्वेजियन पत्रकार को किया निरुत्तर
राजस्थान: बंद कार बनी मौत का ओवन , 53°C गर्मी में दम घुटने से 2 सगी बहनों की दर्दनाक मौत
ईरान नीति पर ट्रंप और नेतन्याहू में तकरार: क्या टूटने की कगार पर है अमेरिका-इजरायल का तालमेल?
अलवर: कार बनी बच्चों की कब्र, खेलते-खेलते अंदर फंसीं दो सगी बहनें, दम घुटने से मौत
क्या अब IPL में दिखेंगे मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिकता मिलते ही खुली राह
GT vs CSK: बुरी हार के बाद धोनी के संन्यास पर ऋतुराज गायकवाड़ का बड़ा खुलासा
गंगा में हथियार का विसर्जन : अपराधी का संकल्प वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप
IPL 2026: चेन्नई का सफर खत्म, गुजरात टाइटंस की आंधी में उड़ी सुपर किंग्स, टॉप-2 में बनाई जगह