पटना: बिहार की राजनीति में अपनी नई पार्टी जन सुराज को स्थापित करने के लिए प्रशांत किशोर ने एक बड़ा और प्रतीकात्मक कदम उठाया है। चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने अपना आलीशान सरकारी आवास छोड़ दिया है और अब पटना के बाहरी इलाके में स्थित एक आश्रम में शिफ्ट हो गए हैं।
आश्रम ही होगा अगला ठिकाना प्रशांत किशोर ने दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने मंगलवार रात पटना स्थित शेखपुरा हाउस को छोड़ दिया है। अब उनका नया पता आईआईटी (IIT) पटना के पास स्थित बिहार नवनिर्माण आश्रम होगा। पीके ने स्पष्ट किया कि जब तक बिहार में अगला विधानसभा चुनाव नहीं हो जाता, वह इसी आश्रम से अपनी राजनीतिक गतिविधियां संचालित करेंगे।
नीतीश कुमार पर सीधा हमला आवास बदलने की घोषणा के साथ ही प्रशांत किशोर ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखे हमले किए। उन्होंने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राज्यसभा जाने पर तंज कसते हुए कहा, जो व्यक्ति बिहार से पलायन और आर्थिक संकट को रोकने में नाकाम रहा, उसने अंत में खुद ही पलायन का रास्ता चुन लिया। उन्होंने राज्य को संभालने के बजाय सिर्फ यह सुनिश्चित किया कि उनके बेटे को सत्ता में जगह मिल जाए।
सम्राट चौधरी की फिजूलखर्ची पर सवाल प्रशांत किशोर ने मौजूदा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने राज्य की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार देश के सबसे गरीब राज्यों में से एक है, लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री फिजूलखर्ची में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। पीके ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री 25 एकड़ के विशाल आवास में रह रहे हैं और इसे और विस्तार देने की योजना बना रहे हैं, जो राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग है।
वोटर्स को दी खास नसीहत विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रशांत किशोर ने मतदाताओं से भी अपील की है कि वे जाति, धर्म और पैसों के लालच से ऊपर उठें। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना के तहत बांटी गई राशि का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य की जनता को 10,000 रुपये के बदले अपना वोट बेचने के बजाय अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए।
क्या है पीके का लक्ष्य? दो साल पहले आई-पैक (I-PAC) छोड़ने के बाद प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी का गठन किया था। शेखपुरा हाउस को छोड़कर आश्रम में शिफ्ट होना उनके उस संकल्प का हिस्सा है, जिसके जरिए वे खुद को जनता के संघर्षों के करीब दिखाना चाहते हैं। अब देखना यह होगा कि उनका यह आश्रम वाला प्रयोग बिहार की सत्ता तक पहुंचने में कितना कारगर साबित होता है।
*NDA सरकार के 6 माह पूरे होने पर पीके का बयान!!#BiharMangeHisab #PrashantKishor
— Jan Suraaj (@jansuraajonline) May 20, 2026
Prashant Kishor | Jan Suraaj | Bihar pic.twitter.com/blfWYi05su
शिमला: मनचले ने की छेड़छाड़, तो युवती ने सिखाया ऐसा सबक कि भागने लगा दीदी-दीदी चिल्लाने
ओवरकॉन्फिडेंस से दूर रहें : डेवाल्ड ब्रेविस ने साझा की धोनी की वो सलाह, जिसने बदल दी उनकी सोच
दिल्ली वालों सावधान: नवादा मेट्रो के पास 45 दिन बंद रहेगा रास्ता, रूट बदलने की तैयारी कर लें
इंजेक्शन लगवाते वक्त न रोई, न डरी! नन्ही बच्ची की बहादुरी देख हैरान रह गए लोग
तेरे घर में बीवी-बच्चे नहीं क्या? : दरिंदे को छात्रा ने सिखाया सबक, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज
अगर वो टिक जाते तो नतीजा अलग होता... हार के बाद हार्दिक पांड्या ने गिनाईं मुंबई इंडियंस की गलतियां
पानी की एक बोतल पर 85 रुपये का खर्च: डिलीवरी स्टार्टअप्स का अजीबोगरीब गणित आया सामने
हिमाचल के अर्की अस्पताल की शर्मनाक लापरवाही: मृत महिला को किया रेफर, स्वास्थ्य मंत्री की संवेदनहीन हंसी पर मचा बवाल
तमिलनाडु में बड़ा सियासी बदलाव: विजय सरकार का कैबिनेट विस्तार, टीवीके और कांग्रेस के 23 विधायकों ने ली शपथ
शुभमन गिल का सुपरमैन कैच और गुजरात की दहाड़: चेन्नई का IPL सफर खत्म