सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब नाम चर्चा के केंद्र में है— कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)। महज पांच दिनों में इंस्टाग्राम पर 90 लाख से अधिक फॉलोअर्स बटोरकर इस डिजिटल आंदोलन ने स्थापित राजनीतिक दलों की नींद उड़ा दी है।
इस पार्टी की नींव सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के एक कथित बयान के बाद पड़ी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनवाई के दौरान CJI ने बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर दी थी। हालांकि, बाद में CJI ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी केवल फर्जी डिग्रियों के सहारे पेशेवर बनने वाले लोगों के लिए थी, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर विरोध की आग भड़क चुकी थी।
महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके ने इस पार्टी को जन्म दिया है। अभिजीत बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशन में मास्टर डिग्री ले रहे हैं और 2020 से 2023 तक आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उनका नारा है—‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’
CJP की सदस्यता लेने के लिए कोई पारंपरिक योग्यता नहीं चाहिए। इसके नियम हैं:
पार्टी का मैनिफेस्टो बेहद आक्रामक है:
अभिजीत का कहना है कि अभी चुनाव लड़ने पर फैसला लेना जल्दबाजी होगी। उनका जोर इस बात पर है कि देश के युवा अपनी बात रखना चाहते हैं। जेन-जी के युवा इस आंदोलन को किसी भी पारंपरिक पार्टी की परछाई से दूर रखना चाहते हैं।
अभिजीत के अनुसार, यह आंदोलन युवाओं की अनदेखी के खिलाफ है। भले ही अभी यह एक डिजिटल लहर लगे, लेकिन 90 लाख फॉलोअर्स का आंकड़ा यह बताने के लिए काफी है कि सिस्टम से त्रस्त देश का एक बड़ा वर्ग अब विकल्प की तलाश में है। क्या यह सिर्फ एक सोशल मीडिया ट्रेंड बनकर रह जाएगा या 2029 तक एक बड़ी राजनीतिक ताकत बनेगा? यह वक्त ही बताएगा।
World’s largest party they said🤭 pic.twitter.com/Yogr9Ig0GM
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) May 20, 2026
समुद्र में डूबा INS गुलदार: भारत को मिला अपना पहला अंडरवॉटर म्यूजियम और सबमरीन टूरिज्म हब
कॉपियां धुंधली, पढ़ना नामुमकिन : CBSE की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली पर क्यों भड़के छात्र?
जब मशीनों ने घुटने टेके, तो हाथी राजा ने संभाला मोर्चा: जंगल में दिखा अनोखा नज़ारा
अगर वो टिक जाते तो नतीजा अलग होता... हार के बाद हार्दिक पांड्या ने गिनाईं मुंबई इंडियंस की गलतियां
ट्विशा मौत मामला: मौत के अगले दिन सास की संदेहास्पद कॉल्स, सीसीटीवी टेक्निशियन से क्या थी बात?
मोदी-मेलोनी की मेलोडी डिप्लोमेसी : टॉफी के मिठास से बदला कूटनीति का अंदाज
तेरे घर में बीवी-बच्चे नहीं क्या? : दरिंदे को छात्रा ने सिखाया सबक, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज
बेन-गविर का विवादित वीडियो: गाज़ा फ़्लोटिला कार्यकर्ताओं के अपमान पर भड़का वैश्विक आक्रोश
पटना में भीषण गर्मी का कहर: 5वीं तक के स्कूल बंद, घर में रहने की सलाह
दम है तो रोक कर दिखाओ : बकरीद से पहले हुमायूं कबीर ने विवादित बयान देकर सरकार को दी चुनौती