रोम से शुरू हुआ मेलोडी क्रेज इटली की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की एक मुलाकात ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत की मशहूर मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया। मेलोनी ने इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और मेलोडी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई।
क्विक कॉमर्स ऐप्स से गायब हुई टॉफी वीडियो वायरल होते ही भारत में मेलोडी टॉफी की मांग में जबरदस्त उछाल देखा गया। Blinkit, Zepto, Swiggy Instamart और BigBasket जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर अचानक मेलोडी का स्टॉक खत्म हो गया। दिल्ली-एनसीआर समेत कई बड़े शहरों में लोगों को ऐप पर आउट ऑफ स्टॉक का मैसेज दिखाई देने लगा। ब्लिंकिट ने तो खुद अपने सोशल मीडिया पेज पर स्वीकार किया कि ऐप पर मेलोडी को सर्च करने वालों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है।
बचपन की यादें और सोशल मीडिया की ताकत मेलोडी कोई नई कैंडी नहीं है, बल्कि दशकों से भारतीय घरों का हिस्सा रही है। मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है? वाला विज्ञापन आज भी लोगों को याद है। हालांकि, लंबे समय से यह टॉफी सामान्य रूप से बिक रही थी, लेकिन एक छोटे से कूटनीतिक पल ने इसे अचानक दोबारा स्टार बना दिया। लोगों ने इस टॉफी को मेलोनी और मोदी के नाम के साथ जोड़कर मेलोडी ट्रेंड बना दिया है।
बिना विज्ञापन के मिली रिकॉर्ड सफलता इस पूरे मामले की सबसे खास बात यह है कि मेलोडी के लिए ब्रांड को कोई नया मार्केटिंग कैंपेन नहीं चलाना पड़ा। केवल एक वायरल वीडियो ने दशकों पुराने ब्रांड की बिक्री को रातों-रात आसमान पर पहुंचा दिया। यह घटना साबित करती है कि आज के दौर में सोशल मीडिया की ताकत किसी भी पुराने उत्पाद को मिनटों में ट्रेंडिंग और अत्यधिक मांग वाला बनाने में पूरी तरह सक्षम है।
Melody is sold out on Big Basket, Swiggy and Jio Mart at my current location.
— Manas Muduli (@manas_muduli) May 20, 2026
Brisk business for Parle :) pic.twitter.com/WIpjgZaF9C
सत्ता गंवाते ही टीएमसी में बिखराव? विधानसभा धरने से आधे से ज्यादा विधायक नदारद
IPL 2026: सुनामी पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा, बताया- दबाव में किसने बढ़ाया हौसला
IPL 2026: अवॉर्ड लेकर लौटते ही वैभव सूर्यवंशी ने की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर फैंस बोले- अभी तो बच्चा है!
पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर राजनाथ सिंह का बचाव: कहा- दूसरे देशों के मुकाबले भारत में मामूली बढ़ोतरी
क्या ऋषभ पंत ने वैभव सूर्यवंशी को दी गाली? वायरल वीडियो और हकीकत का सच
बर्गर-चाऊमीन के शौकीन सावधान! हापुड़ में जहरीली सॉस की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऐसे तैयार हो रहा था मौत का सामान
KKR vs MI: प्लेऑफ की जंग में कोलकाता के लिए करो या मरो का मुकाबला, जानें फ्री स्ट्रीमिंग डिटेल्स
जब मेलोनी ने हिंदी में कहा परिश्रम ही सफलता की कुंजी है , रोम में गूंजी भारत की गूंज
बर्थडे पर फैंस से बदसलूकी देख भड़के जूनियर एनटीआर, सिक्योरिटी टीम को लगाई फटकार
पहाड़ों की गोद में क्रिकेट: वायरल वीडियो देख दंग रह गई दुनिया!